छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के कराटे खिलाड़ियों ने जीते 12 स्वर्ण, 8 रजत एवं 4 कांस्य पदक

जिले के स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी उत्तराखंड के राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का करेंगे प्रतिनिधित्व

राजनांदगांव | भिलाई महिला महाविद्यालय में आयोजित नौवीं राज्य स्तरीय सब जूनियर, कैडेट एवं जूनियर कराते चैंपियन शिप का आयोजन छत्तीसगढ़ कराते डू एसोसिएशन के तत्वावधान मे किया गया जिसमें प्रदेश के बीस जिलों के  कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन (के .आई.ओ.) से संबद्धता प्राप्त 400 खिलाड़ियों ने विभिन्न वजन वर्गों में भाग लिया। जिसमें राजनांदगांव जिला कराते संघ के खिलाड़ियों ने शिहान मुरली सिंह भारद्वाज के नेतृत्व में भाग लेकर शानदार प्रदर्शन कर 12 स्वर्ण पदक, 08 रजत पदक, एवं 04 कांस्य पदक जीतने में सफलता प्राप्त की ।

पदक विजेता खिलाड़ियों को राजनांदगांव जिला कराते संघ के अध्यक्ष नीलू शर्मा,  सचिव शिहान मुरली सिंह भारद्वाज, उपाध्यक्ष सेंसाई कमल पूजन, कोषाध्यक्ष दुर्गेश त्रिवेदी , अंतरराष्ट्रीय कराते खिलाड़ी एवं गुण्डाधुर अवॉर्डी सेंसाई अंबर सिंह भारद्वाज एवं राजनांदगांव अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट्स स्कूल कस्तूरबा महिला मंडल राजनांदगांव के वरिष्ठ कराते खिलाड़ी दुर्गेश साहू, लोकिता साहू, जयदीप सिन्हा, जयप्रकाश साहू, तरुण साहू , ईशभ सिंह , कारण साहू एवं समस्त खेल प्रेमियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं _
सब जूनियर बालिका वर्ग में अहाना प्रसाद को फाइट में स्वर्ण पदक, काता  में रजत पदक, भैरूसी साहू को काता में स्वर्ण फाइट में रजत पदक, अवनी खंडेलवाल को काता में स्वर्ण , फाइट में स्वर्ण पदक , दीतिशा साहू रजत पदक, नितिशा निपने को कुमिते में रजत पदक, काता में कांस्य पदक, पारुल साहू काता में स्वर्ण पदक कुमिते में रजत पदक, ख्याति साहू कुमिते में

स्वर्ण पदक.
बालक सबजूनियर वर्ग में अनंत खंडेलवाल को काता में स्वर्ण पदक, मानविक सेठिया को काता में स्वर्ण पदक, कुमते में स्वर्ण पदक, शिवांश सोनी को काता में रजत पदक कुमते में रजत पदक, कविश शाह को काता में स्वर्ण पदक कुमिते में  कांस्य, रिधांश चावड़ा कुमिते में कांस्य पदक, कबीर साहू कुमिते में कांस्य, हिमांशु झा कुमिते में रजत पदक, काटा में कांस्य पदक.
कैडेट वर्ग में भास्कर साहू को कुमिते में स्वर्ण पदक .

जूनियर वर्ग में शेख हमजा को कुमिते मे स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ है। स्वर्ण पदक प्राप्त सभी खिलाड़ी अगामी 11से 15 जून तक उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय कराटे स्पर्धा में भाग लेने 09 जून को शिहान मुरली सिंह भारद्वाज के नेतृत्व में रवाना होंगे। टूर्नामेंट को सफल बनाने में छत्तीसगढ़ कराते डू एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय तिवारी , महासचिव अमल तालुकदार, कार्यकारी अध्यक्ष  ब्रह्माय नायडू , कोषाध्यक्ष डी रमेश, उपाध्यक्ष  मुरली सिंह भारद्वाज, उपाध्यक्ष  जी अमर,  शशांक गुप्ता , सहसचिव हर्षा साहू, एवं छत्तीसगढ़ कराते डू एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी।

kgnews

Recent Posts

डॉ. वर्णिका शर्मा के प्रयास से बदली तकदीर, दो भाई फिर बने स्कूल के छात्र

डॉ. वर्णिका शर्मा के प्रयास से बदली तकदीर, दो भाई फिर बने स्कूल के छात्र

रायपुर.  छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा के नेतृत्व में…

7 minutes ago
Rajnandgaon: गणित में 48 में से सिर्फ 4 छात्र पास, जांच रिपोर्ट पर एनएसयूआई ने उठाए सवाल

Rajnandgaon: गणित में 48 में से सिर्फ 4 छात्र पास, जांच रिपोर्ट पर एनएसयूआई ने उठाए सवाल

जांच समिति ने छात्रों की कमजोर तैयारी को बताया कारण, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव राजा यादव…

27 minutes ago
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर CM साय का हमला, बोले- ‘युवाओं की आड़ में अराजकता फैला रही कांग्रेस’

राहुल गांधी के प्रदर्शन पर CM साय का हमला, बोले- ‘युवाओं की आड़ में अराजकता फैला रही कांग्रेस’

रायपुर. पीएम आवास के बाहर कांग्रेस नेताओं के प्रदर्शन पर सीएम विष्णुदेव साय ने हमला…

35 minutes ago
सीड बॉल अभियान- हरियाली बढ़ाने का सरल और प्रभावी माध्यम

सीड बॉल अभियान- हरियाली बढ़ाने का सरल और प्रभावी माध्यम

विशेष लेख सीड बॉल अभियान- हरियाली बढ़ाने का सरल और प्रभावी माध्यम जनभागीदारी से साकार…

1 hour ago
CG में सरकारी जमीन की फर्जी रजिस्ट्री का मामला, कोटवार निलंबित, पटवारी पर भी जांच की आंच

CG में सरकारी जमीन की फर्जी रजिस्ट्री का मामला, कोटवार निलंबित, पटवारी पर भी जांच की आंच

गरियाबंद. जिले के बजाड़ी में सरकारी जमीन की कथित फर्जी रजिस्ट्री के मामले में प्रशासन…

2 hours ago