राजनांदगांव : राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत चलाए जा रहे टीबी मुक्त भारत अभियान से जिले में टीबी प्रकरणों की संख्या में लगातार हो रही कमी

राजनांदगांव । राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत टीबी मुक्त भारत अभियान का संचालन किया जा रहा है। जिसके तहत जिले में टीबी उन्मूलन हेतु आवश्यक प्रयास किए जा रहे है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत चलाए जा रहे टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में टीबी प्रकरणों की संख्या लगातार कम हो रही है। जिले में वर्ष 2015 में 2082 टीबी मरीज पाये गये थे। जिसकी तुलना में वर्ष 2025 में टीबी मरीजों की संख्या 1091 है। जिले में टीबी मरीजों की संख्या लगभग आधी हो गई है। जिले में टीबी जांच की संख्या में लगातार बढ़ोतरी रही है। वर्तमान में अत्याधुनिक मशीनों (ट्रूनॉट व सीबीनॉट) एवं हैण्डहेल्ड एक्स-रे मशीन के माध्यम से शहरी वार्डों व गांव-गांव जाकर टीबी संभावित एवं उच्च जोखिम समूह के व्यक्तियों की जांच की जा रही है। साथ ही जिला अस्पताल में चिकित्सा विशेषज्ञ पदस्थ है। टीबी मरीजों को समस्त प्रकार की जांच एवं उपचार की सुविधा शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में नि:शुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। मरीजों को टीबी जांच एवं उपचार के लिए किसी भी तरह का व्यय नहीं करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि जिले में टीबी मुक्त पंचायत अभियान का संचालन किया जा रहा है। जिसके तहत वर्ष 2023 में 60, वर्ष 2024 में 170 एवं वर्ष 2025 में 238 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त पंचायत घोषित किया गया है। वर्ष 2026 में शत-प्रतिशत ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है।

kgnews

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का शुभारंभ

प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का शुभारंभ

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 17 जुलाई को टीकमगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे।…

4 hours ago
वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए विदिशा पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत बनी मजबूत सहारा

वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए विदिशा पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत बनी मजबूत सहारा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस की “देशभक्ति –जनसेवा” की भावना के अनुरूप वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के…

4 hours ago
नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

रायपुर  कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचाना जाने वाला सुकमा आज खेल, शिक्षा…

5 hours ago
“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के पहले दिन प्रदेशभर में व्यापक पैमाने पर हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के पहले दिन प्रदेशभर में व्यापक पैमाने पर हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

भोपाल मध्यप्रदेश को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ मध्यप्रदेश पुलिस एवं द्वारा प्रारंभ किए…

5 hours ago
प्रदेश के 19 जिलों में 39 नवीन सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

प्रदेश के 19 जिलों में 39 नवीन सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

भोपाल  प्रदेश के शासकीय स्कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को गुरु के प्रति सम्मान,…

5 hours ago
6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान

6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान

रायपुर  छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के कान, नाक एवं गला (ईएनटी) विभाग के विशेषज्ञ…

5 hours ago