छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : विद्युत विकास कार्यो के लिए मिली 05 करोड़ 19 लाख रूपये की स्वीकृति

राजनांदगांव | जिले के लगभग 30 हजार किसानों एवं उपभोक्ताओं को मिलेगा इसका लाभराजनांदगांव, 05 मार्च 2025 – मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना के अन्तर्गत राजनांदगांव, जिले में विद्युत विकास कार्यो के लिए 05 करोड़ 19 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिससे ग्रामीण अंचलों में विद्यमान विद्युत उपकेन्द्रों की क्षमता आवर्धन तथा अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मरों के स्थापना के कार्यो को तीव्र गति से पूर्ण किया जा सकेगा। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी प्रबंधन द्वारा विद्युत विकास के लिए स्वीकृति इन कार्यो से लगभग राजनांदगांव जिले के लगभग 30 हजार किसानों एवं उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा।

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के राजनांदगांव क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक शिरीष शैलेट ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन एवं पॉवर कंपनी के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव के मार्गदर्शन में राजनांदगांव जिले के अन्तर्गत मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना के तहत अरसीटोला, खुज्जी, मुसराकला, मेढ़ा एवं चारभांटा में विद्यमान उपकेन्द्रों में 3.15 एम.व्ही.ए. के अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मरों की स्थापना तथा पॉवर ट्रांसफामरों की क्षमता 3.15 एम.व्ही.ए. से 5 एम.व्ही.ए. में वृद्धि के कार्यो के लिए 05 करोड़ 19 लाख रूपये की स्वीकृति मिली है। विद्युत विकास के लिए स्वीकृति इन कार्यो के पूर्ण हो जाने से राजनांदगांव जिले के लगभग 30 हजार किसानों एवं उपभोक्ताओं किसानों एवं उपभोक्ताओं एवं किसानों को निर्बाध रूप से उच्च गुणवत्ता की विद्युत आपूर्ति प्रदान की जा सकेगी।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से सड़कों पर पानी…

राजनांदगांव : पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से सड़कों पर पानी…

राजनांदगांव | शहर के गुजरे फ्लाई ओवर पर बारिश का पानी निकासी करने पाइप लाइन…

3 minutes ago
राजनांदगांव : राजनांदगांव में करंट की दर्दनाक घटना, 6 मवेशियों की मौत …

राजनांदगांव : राजनांदगांव में करंट की दर्दनाक घटना, 6 मवेशियों की मौत …

राजनांदगांव। मोहारा चौकी क्षेत्र के ग्राम बिजनापुर में ​करंट की चपेट में आने वाले 6…

3 minutes ago
CG : किसान को आई आसमानी मौत, बिलासपुर की घटना …

CG : किसान को आई आसमानी मौत, बिलासपुर की घटना …

बिलासपुर। बिलासपुर में देर रात तक रुक-रुककर तेज बारिश होती रही। बारिश के दौरान आकाशीय…

6 minutes ago
राजनांदगांव : चित्रकला प्रतियोगिता में प्रवीण प्रथम स्थान पर…

राजनांदगांव : चित्रकला प्रतियोगिता में प्रवीण प्रथम स्थान पर…

राजनांदगांव| भिलाई सेक्टर 4 के एसएनजी स्कूल में कला कृति महोत्सव का आयोजन किया गया।…

8 minutes ago
राजनांदगांव : बिजली पोल गिरा, करंट लगने से 6 मवेशी मरे…

राजनांदगांव : बिजली पोल गिरा, करंट लगने से 6 मवेशी मरे…

राजनांदगांव , मोहारा चौकी क्षेत्र के ग्राम बिजनापुर में ​करंट की चपेट में आने वाले…

12 minutes ago
मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…

11 hours ago