राजनांदगांव । भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को भगवान श्री कृष्ण की जयन्ती, कृष्ण जन्माष्टमी की विधानसभा अध्यक्ष व विधायक डॉ. रमन सिंह एवं सांसद संतोष पाण्डे ने नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाए दी है। उन्होने कहा कि, भादो माह के कृष्ण पक्ष के अष्टमी तिथि की मध्य रात्रि को भगवान श्री कृष्ण का अवतरण हुआ था, इसलिए कृष्ण जन्माष्टमी के रूप में इस त्यौहार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।
विधायक डॉ. सिंह ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि, जब जब पृथ्वी पर अधर्म और अत्याचार बढ़ता गया तब तब भगवान जगदीश पृथ्वी पर जन्म लिए। भगवान विष्णु द्वारा लिए गए अवतारों में राम अवतार, कृष्ण अवतार सबसे प्रमुख है। उन्होने कहा कि, भगवान कृष्ण ने कंस जैसे राक्षस का संहार करने धरती पर जन्म लेकर वसुधा को पावन कर दिया था। हिन्दु धर्म के लोग धुमधाम के साथ जन्माष्टमी का त्यौहार मनाते है।
सांसद श्री पाण्डे ने देश विदेश के कोने-कोने में मनाए जाने वाले इस पावन पर्व की शुभकामनाए देते हुए कहा कि, श्री कृष्ण का जन्म रोहणी नक्षत्र में हुआ था, इसलिए इस नक्षत्र में पूजा करना अतिशुभ माना जाता है। उन्होने कहा कि, इस शुभ दिन भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना कर अपने जीवन को सफल बनाए।
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 17 जुलाई को टीकमगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे।…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस की “देशभक्ति –जनसेवा” की भावना के अनुरूप वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के…
रायपुर कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचाना जाने वाला सुकमा आज खेल, शिक्षा…
भोपाल मध्यप्रदेश को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ मध्यप्रदेश पुलिस एवं द्वारा प्रारंभ किए…
भोपाल प्रदेश के शासकीय स्कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को गुरु के प्रति सम्मान,…
रायपुर छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के कान, नाक एवं गला (ईएनटी) विभाग के विशेषज्ञ…