छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : शनिदेव धाम परिवार ने पौधों का जन्मोत्सव मनाया…

राजनांदगांव | विश्व पर्यावरण दिवस पर शनि देव धाम परिवार ने पहले लगाए गए पौधों का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया। कार्यक्रम में साईं के खिलाड़ी बड़ी संख्या में पहुंचे। शनि देव धाम परिवार और साईं की छात्राओं ने पेड़ का तिलक किया। पुष्प अर्पित किए, आरती उतारी, मंत्रोच्चार के साथ रक्षा सूत्र बांधा और दीर्घायु की कामना की।

मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश एच लाल ने मौजूद लोगों को पौधों के संरक्षण और देखभाल का संकल्प दिलाया। आयोजनकर्ता राकेश ठाकुर ने बताया पिछले चार वर्षों से लगातार इन पौधों का जन्मदिन मनाया जा रहा है। समाज को संदेश दिया जाता है कि पौधे भी परिवार का हिस्सा हैं।

पेड़ों की आरती के बाद पेड़-पौधों के मंगल की कामना के लिए जन्मदिन के मंगल गीत सामूहिक रूप से गाए गए। माहौल भावुक और उत्साह से भरा रहा। कार्यक्रम के अंत में मिठाई और शरबत बांटा गया। कार्यक्रम में किशोर शिल्लेदार, जयनारायण सिंह, साईं के कोच जायसवाल और शनि देव धाम परिवार मौजूद रहा। जानकारी भूपेंद्र चंद्राकर ने दी।

kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में चर्चा का विषय बनी ‘समधी भेंट’, अजय चंद्राकर की पोस्ट पर CM साय का जवाब वायरल

छत्तीसगढ़ में चर्चा का विषय बनी ‘समधी भेंट’, अजय चंद्राकर की पोस्ट पर CM साय का जवाब वायरल

रायगढ़. सियासत की बिसात पर अक्सर तनाव, तीखे बयान और तल्खियों की ही खबरें सुर्खियां…

14 minutes ago
भोजशाला गर्भगृह में गुपचुप रखी गई मां वाग्देवी की प्रतिमा, ASI ने तुरंत हटाया; सुरक्षा बढ़ाई गई

भोजशाला गर्भगृह में गुपचुप रखी गई मां वाग्देवी की प्रतिमा, ASI ने तुरंत हटाया; सुरक्षा बढ़ाई गई

  धार  धार जिले में स्थित भोजशाला परिसर में  मां वाग्देवी की अष्टधातु की प्रतिमा…

21 minutes ago
CG : CM साय आज मॉल में भाग्य विधाता फिल्म देखेंगे

CG : CM साय आज मॉल में भाग्य विधाता फिल्म देखेंगे

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुशासन तिहार 2026 के तहत विभिन्न जिलों का…

37 minutes ago
CG : सुप्रीम कोर्ट ने मुंगेली गैंगरेप मामले में आरोपी की जमानत याचिका खारिज की

CG : सुप्रीम कोर्ट ने मुंगेली गैंगरेप मामले में आरोपी की जमानत याचिका खारिज की

बिलासपुर । मुंगेली जिले में मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती से सामूहिक दुष्कर्म और अश्लील…

40 minutes ago
CG : हार्ट अटैक से युवा कलाकार की मौत

CG : हार्ट अटैक से युवा कलाकार की मौत

बालोद । जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है,…

49 minutes ago
CG : बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को परेशान करने वाले युवक को पीटा, गिरफ्तार

CG : बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को परेशान करने वाले युवक को पीटा, गिरफ्तार

दुर्ग । गर्लफ्रेंड से बात करने के शक में बॉयफ्रेंड ने अपने साथियों के साथ…

54 minutes ago