छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रमतोला के विद्यार्थियों को कराया गया मछली फार्म अछोली का शैक्षणिक भ्रमण

राजनांदगांव। राज्य में कृषि के साथ मछली पालन को भी ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग माना जा रहा है। शासन द्वारा संचालित डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम अछोली में स्थित मछली फार्म इस दिशा में एक प्रेरणादायक प्रयास है। मछली पालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रमतोला के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की टीम द्वारा अछोली में स्थित मछली फार्म का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। जिसका उद्देश्य छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान देना और मछली पालन को एक संभावित उद्यम के रूप में समझने के लिए प्रेरित करना है। फार्म में रोहू, कतला और मृगल जैसी प्रमुख प्रजातियों के मत्स्य बीज का उत्पादन किया जाता है। छात्रों ने विभिन्न  मत्स्य प्रजातियों के जीवनचक्र और उनकी पर्यावरणीय आवश्यकताओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों को तालाब तैयार करने, जल की गुणवत्ता बनाए रखने और मछलियों को पोषण प्रदान करने की तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान दिया गया। मछली पालन के व्यावसायिक पहलुओं पर चर्चा की गई। जिसमें फार्म की उत्पादन लागत, सरकारी अनुदान और मछलियों की बाजार में बढ़ती मांग के बारे में बताया गया। छात्रों को यह भी समझाया गया कि मछली पालन छोटे किसानों के लिए आजीविका का एक महत्वपूर्ण स्रोत बन सकता है। विद्यार्थियों ने मछली पालन की संभावनाओं को समझते हुए गहरी रूचि दिखाई। मत्स्य अधिकारी ने विद्यार्थियों को बताया कि शासन द्वारा मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजना का संचालन किया जा रहा है। अनुदान, तकनीकी प्रशिक्षण और आधुनिक उपकरणों की सुविधा से मछली पालन अब पहले से आसान और लाभदायक हो गया है।

kgnews

Recent Posts

CG : पहाड़ों और जंगलों से तरणताल तक : बैगा बच्चों के सपनों को नई उड़ान दे रहा ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर …

CG : पहाड़ों और जंगलों से तरणताल तक : बैगा बच्चों के सपनों को नई उड़ान दे रहा ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर …

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की जनजातीय हितैषी नीतियों और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश…

11 minutes ago
छत्तीसगढ़ में निकाय-पंचायत उपचुनाव के लिए मतदान जारी, 71 पार्षद पद समेत 5 अध्यक्षों का होगा फैसला

छत्तीसगढ़ में निकाय-पंचायत उपचुनाव के लिए मतदान जारी, 71 पार्षद पद समेत 5 अध्यक्षों का होगा फैसला

रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार राज्य में चल रहे नगरीय निकायों…

29 minutes ago
CG : बिजली गुल की शिकायत पर बिफरे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू …

CG : बिजली गुल की शिकायत पर बिफरे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू …

बिलासपुर। केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने बिलासपुर में अपना रौद्र रूप अफसरों के खिलाफ दिखा…

30 minutes ago
CG : हाथी शावक का शव नदी में मिला …

CG : हाथी शावक का शव नदी में मिला …

रायगढ़। जिले में पानी में डूबने से एक और हाथी शावक की मौत का मामला…

51 minutes ago
अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष पर प्राण घातक हमला

अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष पर प्राण घातक हमला

अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष पर प्राण घातक हमला  इंदौर अधिमान्य पत्रकार…

58 minutes ago