छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : सड़क हादसे में बूझ गया घर का चिराग

राजनांदगांव . जिले की सड़कों पर रफ्तार का कहर जारी है। सोमवार को हाइवे में किरगी मोड़ के पास तेज रफ्तार मालवाहक ने बाइक सवार एक युवक को ठोकर मारकर मौके से फरार हो गया। घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई है।

पुलिस मर्ग कायम कर आरोपी माल वाहक के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में जुटी है। पुलिस के अनुसार भानपुरी निवासी 17 वर्षीय खिलेन्द्र यादव पिता गणेश कुमार यादव सोमवार को बाइक में सवार होकर भानपुरी से किरगी जा रहा था।

इस दौरान चौक के पास तेज रफ्तार मालवाहक ने खिलेन्द्र को ठोकर मारकर मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने गंभीर अवस्था में खिलेन्द्र को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया और उनके परिजनों को घटना की जानकारी दी। गंभीर स्थिति को देखते हुए खिलेन्द्र को रायपुर रेफर किया गया था। रायपुर पहुंचने के दौरान खिलेन्द्र ने दम तोड़ दिया। घटना से गांव में मातम का माहौल है।

बताया जा रहा है कि मृतक खिलेन्द्र अपने माता-पिता की एकलौती संतान थे। घटना से परिवार में दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक का मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले को दी 9.65 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले को दी 9.65 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, कुनकुरी…

33 minutes ago
उज्जैन-सांवेर-इंदौर क्षेत्र के विकास का नया पर्याय बनेगा फोरलेन ग्रीन फील्ड कॉरीडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

उज्जैन-सांवेर-इंदौर क्षेत्र के विकास का नया पर्याय बनेगा फोरलेन ग्रीन फील्ड कॉरीडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि इंदौर, उज्जैन और सांवेर सहित अन्य…

34 minutes ago
जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

रायपुर   पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल…

49 minutes ago
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से आयोजित…

1 hour ago
निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा का रखें ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा का रखें ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने सिंहस्थ : 2028 में…

1 hour ago
योग : स्वस्थ मानवता, संतुलित प्रकृति और सतत भविष्य का आधार- राजेन्द्र शुक्ल

योग : स्वस्थ मानवता, संतुलित प्रकृति और सतत भविष्य का आधार- राजेन्द्र शुक्ल

भोपाल  भारत की प्राचीन सांस्कृतिक परंपरा ने विश्व को सदैव जीवन जीने की दिशा दी…

1 hour ago