राजनांदगांव : सांसद संतोष पाण्डेय ने रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना अंतर्गत दुर्ग एवं बस्तर संभाग के 665 तीर्थ यात्रियों की स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

  • प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए दर्शनार्थियों में भारी उमंग एवं उत्साह का क्षण
  • जयश्री राम के जयकारे के साथ ढोल-मंजीरे की मंगल ध्वनि के साथ श्रद्धालुओं को अयोध्या के लिए किया गया विदा
राजनांदगांव : सांसद संतोष पाण्डेय ने रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना अंतर्गत दुर्ग एवं बस्तर संभाग के 665 तीर्थ यात्रियों की स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना


राजनांदगांव । सांसद संतोष पाण्डेय ने आज रेल्वे स्टेशन राजनांदगांव से रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना अंतर्गत दुर्ग एवं बस्तर संभाग के 13 जिलों के 665 तीर्थ यात्रियों की विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राज्य शासन की महत्वपूर्ण श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना अंतर्गत प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए राजनांदगांव रेल्वे स्टेशन से जाने वाले दर्शनार्थियों में भारी उमंग एवं उत्साह का क्षण रहा। जयश्री राम के जयकारे के साथ ढोल-मंजीरे की मंगल ध्वनि के साथ श्रद्धालुओं को अयोध्या के लिए विदा किया गया।


सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश के अंतिम छोर से श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना के तहत प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए सभी तीर्थ यात्रियों को नि:शुल्क ले जाना मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशीलता को प्रदर्शित कराता है। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव रेल्वे स्टेशन से चौथी बार श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना के तहत प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाया गया।

श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना का प्रदेश के नागरिक लाभ ले रहे है। उन्होंने प्रभु श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया। उन्होंने दर्शनार्थियों से बातचीत कर तीर्थ यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर महापौर मधुसूदन यादव, अध्यक्ष जिला पंचायत किरण वैष्णव, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल नीलू शर्मा, उपाध्यक्ष जिला पंचायत किरण साहू, सदस्य जिला पंचायत देवकुमार साहू, कोमल सिंह राजपूत, खूबचंद पारख, सचिन बघेल, भरत वर्मा, कलेक्टर जितेन्द्र यादव, अपर कलेक्टर प्रेमप्रकाश शर्मा, एसडीएम गौतम पाटिल, उप संचालक समाज कल्याण वैशाली मरडवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : खरीफ विपणन वर्ष 2025, धान विक्रय हेतु पंजीयन 25 नवम्बर तक

kgnews

Recent Posts

CG : जिला प्रशासन को CM साय ने अत्यधिक वर्षा और जलभराव के चलते अलर्ट रहने कहा …

CG : जिला प्रशासन को CM साय ने अत्यधिक वर्षा और जलभराव के चलते अलर्ट रहने कहा …

रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव…

8 seconds ago
CG : जज के साथ विस्तारा एयरलाइंस ने धोखाधड़ी की, 1 लाख का जुर्माना …

CG : जज के साथ विस्तारा एयरलाइंस ने धोखाधड़ी की, 1 लाख का जुर्माना …

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने विस्तारा एयरलाइंस को सेवा में गंभीर कमी…

5 minutes ago
राजनांदगांव : लोनावाला कैंप में दिग्विजय कॉलेज के नेवल विंग कैडेट्स ने जीते गोल्ड मेडल…

राजनांदगांव : लोनावाला कैंप में दिग्विजय कॉलेज के नेवल विंग कैडेट्स ने जीते गोल्ड मेडल…

राजनांदगांव , महाराष्ट्र के आईएनएस शिवाजी लोनावला में आयोजित ऑल इंडिया नौ सैनिक कैंप में…

6 minutes ago
CG : अविश्वास नहीं, जनता के विश्वास का अपमान है विपक्ष का प्रस्ताव : CM विष्णुदेव साय …

CG : अविश्वास नहीं, जनता के विश्वास का अपमान है विपक्ष का प्रस्ताव : CM विष्णुदेव साय …

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा में विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा…

9 minutes ago
राजनांदगांव : मेढ़ा औषधालय में बच्चों को स्वर्ण प्राशन पिलाया…

राजनांदगांव : मेढ़ा औषधालय में बच्चों को स्वर्ण प्राशन पिलाया…

तुमड़ीबोड | आयुर्वेद औषधालय मेढ़ा के आयुष चिकित्सक ने बच्चों के समग्र विकास को बढ़ावा…

9 minutes ago
राजनांदगांव : बढ़ती आबादी चुनौती भी और शक्ति भी, घटते हुए संसाधन पर जताई चिंता…

राजनांदगांव : बढ़ती आबादी चुनौती भी और शक्ति भी, घटते हुए संसाधन पर जताई चिंता…

राजनांदगांव , विश्व जनसंख्या दिवस पर छत्तीसगढ़ साहित्य समिति की ओर से साहित्यिक गोष्ठी परिचर्चा…

12 minutes ago