छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : सात दिन से जारी मजदूरों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए पहुंचे कांग्रेसी…

राजनांदगांव , जोरातराई स्थित क्रेस्ट कंपनी में मजदूरों का धरना सातवें दिन भी जारी रहा। सातवें दिन के धरने में कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार, मोहनीश धनकर, जनपद सदस्य, लुमन दास साहू, मनगटा के सरपंच वैद्यनाथ सिन्हा मौजूद रहे। उन्होंने मजदूरों को संबोधित किया। कहा कि मजदूरों के हक के लिए कांग्रेस पार्टी साथ खड़ी है। धरने में भोजन व्यवस्था के लिए 50 किलो चावल सहायता देने की घोषणा की। मजदूरों ने कहा शासन के नियम के मुताबिक कुशल, अर्धकुशल, उच्च कुशल श्रेणी के अनुसार वेतन नहीं दिया जा रहा। मैनेजमेंट ने 600 मजदूरों में से सिर्फ 90 का ही वर्गीकरण किया। बाकी मजदूरों का वर्गीकरण नहीं किया गया। श्रम निरीक्षकों ने मजदूरों के बयान लिए। मजदूरों का आरोप है कि इससे मैनेजमेंट बौखला गया।

मैनेजमेंट कंपनी के नंबर दो गेट से बाहरी लोगों को शराब पिलाकर गाड़ियों से ला रहा है। मजदूरों ने समय रहते पुलिस प्रशासन को सूचना दी। पुलिस अधिकारियों ने बाहरी लोगों की फोटो लेकर पूछताछ की फिर वापस भेज दिया। मैनेजमेंट बाहरी लोगों को लाकर मजदूरों से मारपीट कराने की साजिश कर रहा है। छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष भीमराव बागड़े ने बताया जय ग्रेन कंपनी के मजदूरों ने 35 किलो चावल और 1 हजार रुपए दिए। वर्धमान कंपनी टेड़ेसरा के श्रमिकों ने 25 किलो चावल दिया। सोना बेवरेजेस रसमड़ा कंपनी के मजदूरों ने डेढ़ क्विंटल चावल और 2 हजार रुपए दिए।

टापवर्थ कंपनी रसमड़ा के श्रमिकों ने 35 किलो चावल और 1 हजार रुपए दिए। वेलकम डिस्टलरी बिलासपुर कोटा कंपनी के श्रमिकों ने 3 हजार रुपए दिए। जोरातराई के सरपंच रमाकांत साहू ने 1 हजार रुपए दिए। सीटू यूनियन के गजेंद्र झा ने 500 रुपए दिए। अन्य कंपनियों के मजदूरों और जनप्रतिनिधियों से सहयोग मिल रहा है। मजदूरों ने प्रशासन से उच्च स्तर पर बैठक कराने मांग की। कहा मजदूरों का वर्गीकरण कराया जाए। बैलेंस शीट के आधार पर बोनस और वेतन वृद्धि दी जाए।

kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर, घरों में घुसा पानी, दर्जनभर गांवों का संपर्क टूटा

छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर, घरों में घुसा पानी, दर्जनभर गांवों का संपर्क टूटा

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ में मानसूनी गतिविधियां तेज हो रही है. प्रदेश के सभी संभागों के अधिकांश…

41 minutes ago
भोपाल में होटल बंद होने से तनाव में थी 35 वर्षीय महिला, आत्महत्या की घटना से सनसनी

भोपाल में होटल बंद होने से तनाव में थी 35 वर्षीय महिला, आत्महत्या की घटना से सनसनी

भोपाल. छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शिवनगर में होटल का कारोबार मंदा पड़ने से परेशान…

51 minutes ago
राजनांदगांव : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना – प्राकृतिक ऊर्जा से प्रकाशित हो रहा प्रशांत का घर

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना – प्राकृतिक ऊर्जा से प्रकाशित हो रहा प्रशांत का घर

- योजना से आर्थिक बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी मिल रहा योगदान- पीएम…

56 minutes ago
राजनांदगांव जिले में अब तक 1123.1 मिमी वर्षा दर्ज – जिले में आज 354.8 मिमी बारिश हुई

राजनांदगांव जिले में अब तक 1123.1 मिमी वर्षा दर्ज – जिले में आज 354.8 मिमी बारिश हुई

राजनांदगांव । राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से…

60 minutes ago