राजनांदगांव , प्रदेश में सड़क सुरक्षा एवं आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से राजनांदगांव जिले को प्राप्त 22 आधुनिक हाईवे पेट्रोलिंग एवं आपातकालीन सेवा वाहनों को 21 मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। यह कार्यक्रम विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के मुख्य आतिथ्य में उनके राजनांदगांव स्थित निवास पर आयोजित होगा।
प्रदेश स्तर पर 400 से अधिक 112 हाईवे पेट्रोलिंग एवं आपातकालीन सेवा वाहनों को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। इसी क्रम में राजनांदगांव जिले को आवंटित 22 वाहनों को स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधियों एवं आमजन की उपस्थिति में रवाना किया जाएगा। कार्यक्रम 21 मार्च को प्रातः 11 बजे विधानसभा अध्यक्ष निवास, राजनांदगांव में आयोजित होगा। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित जनप्रतिनिधि सहित अन्य लोग मौजूद रहेंगे।
दुर्ग. सरकारी भूमि पर वर्षों से बने कब्जों को हटाने के लिए अक्सर प्रशासन और…
मध्यप्रदेश बनेगा देश में महिलाओं की सोसायटी बनाने वाला अग्रणी राज्य : मंत्री सारंग सहकारिता…
हरी खाद से संवर रही खेतों की सेहत, प्राकृतिक खेती की मिसाल बने किसान नरेंद्र…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के…
नगरीय प्रशासन विभाग ने बल्क वेस्ट जनरेटर्स के पंजीयन के लिए निकायों को जारी किया…
रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सभी निकायों में बल्क वेस्ट जनरेटर्स का पंजीयन…