छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : स्कूल में बंटी फोलिक एसिड की गोली खाकर 5 बच्चे हुए बीमार

राजनांदगांव गौरी नगर के माध्यिक शाला में बांटी गई फोलिक एसिड की गोली खाकर 5 बच्चे बीमार हो गए। बच्चों में बुखार और उल्टी जैसी शिकायत सामने आने लगी। जिसके बाद सभी बच्चों को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया। हालाकि बच्चों की हालत सामान्य है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह स्कूल के बच्चों में फोलिक एसिड टेबलेट का वितरण किया गया था। सभी बच्चों ने टेबलेट खाया। लेकिन कुछ ही देर बाद स्कूल के पांच बच्चों में चक्कर, उल्टी और बुखार जैसी शिकायत सामने आने लगी। बच्चों ने इसकी जानकारी स्कूल के शिक्षकों को दी। जिसके बाद एंबुलेंस की मदद से सभी बच्चों को मेडिकल कॉलेज हास्पिटल पहुंचाया गया। जहां इलाज के लिए पूरे दिन बच्चों को दाखिल रखा गया। हालांकि डॉक्टर ने किसी भी बच्चे की हालत गंभीर नहीं होने की जानकारी दी है। घटना की जानकारी के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि व अफसरों ने हॉस्पिटल पहुंचकर बच्चों की हालत का जायजा लिया। जरूरी सहयोग की बात कही।

kgnews

Recent Posts

CG : आज छत्तीसगढ़ में अंधड़ बारिश की संभावना …

CG : आज छत्तीसगढ़ में अंधड़ बारिश की संभावना …

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जून महीने की शुरुआत बारिश के साथ हुई है. लोगों को भीषण…

10 minutes ago
CG : आज छत्तीसगढ़ में अंधड़ बारिश की संभावना …

CG : आज छत्तीसगढ़ में अंधड़ बारिश की संभावना …

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जून महीने की शुरुआत बारिश के साथ हुई है. लोगों को भीषण…

14 minutes ago
CG : CM साय ने वित्तमंत्री ओपी चौधरी को जन्मदिन की बधाई दी …

CG : CM साय ने वित्तमंत्री ओपी चौधरी को जन्मदिन की बधाई दी …

रायपुर। CM साय ने वित्तमंत्री ओपी चौधरी को जन्मदिन की बधाई दी। वित्तमंत्री ओपी चौधरी…

18 minutes ago
CG : गर्मी से मादा भालू की मौत, जंगल में मिला शव …

CG : गर्मी से मादा भालू की मौत, जंगल में मिला शव …

बिलासपुर। भीषण गर्मी का असर अब वन्यजीवों पर भी जानलेवा साबित होने लगा है। मरवाही…

22 minutes ago
पीएम स्वनिधि योजना से देश के लाखों रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं के सपनों को मिली नई उड़ान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पीएम स्वनिधि योजना से देश के लाखों रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं के सपनों को मिली नई उड़ान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पीएम स्वनिधि योजना से देश के लाखों रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं के सपनों को मिली नई उड़ान…

29 minutes ago
CG : बस्तर में आज अफसरों की बैठक लेंगे CM विष्णुदेव साय …

CG : बस्तर में आज अफसरों की बैठक लेंगे CM विष्णुदेव साय …

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिवसीय बस्तर दौरे पर हैं. वह मंगलवार को कांकेर जिला…

30 minutes ago