राजनांदगांव । जिले में मध्यप्रदेश से बस्तर ले जाई रही 22 पेटी अंग्रेजी शराब कोतवाली पुलिस ने जब्त की है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने एक लाख 26 हजार रुपए की शराब पकड़ी है। मौके से आरोपी के पास एक कार और दो नग मोबाइल भी बरामद किया गया है। टीआई एमन साहू ने बताया कि पेट्रोलिंग के दौरान मुखबीर से सूचना मिली थी कि नागपुर की ओर एक सफेद रंग की स्कोडा कार में भारी मात्रा में अवैध रूप से शराब रखकर रायपुर की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर घटना स्थल बाइपास से कन्हारपुरी जाने वाली रोड राजनांदगांव के पास घेराबंदी कर उक्त वाहन को पकड़ा गया। चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम और पता शेख आमिर (28) निवासी अटल आवास पेण्ड्री थाना लालबाग बताया। वाहन को चेक करने पर अंदर अवैध रूप से मध्यप्रदेश राज्य निर्मित 22 पेटी अंग्रेजी गोवा शराब मिलने पर जब्त किया गया।
केन्द्र सरकार युवाओं की भविष्य सुरक्षा के लिए पूर्ण प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल …
कोण्डागांव, जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित, कोण्डागांव द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए बैंक प्रवर्तित…
एफटीके के माध्यम से 10 मानकों पर हुई जांच, आंगनबाड़ी एवं विद्यालयों के पेयजल की…
12वीं के बाद सही करियर चयन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर दिए गए महत्वपूर्ण…
31 जुलाई तक दर्ज करा सकेंगे दावा एवं आपत्तिनिर्धारित समय-सीमा के बाद प्राप्त आवेदनों पर…
कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ी31 जुलाई तक ऑनलाइन दर्ज…