राजनांदगांव : स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान, कमला कालेज में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर संपन्न

राजनांदगांव । स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत शासकीय कमला देवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजनांदगांव में बालिकाओं के लिए स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि शासन द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य को मजबूत करने और परिवारों को सशक्त बनाने के लिए स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान की शुरूआत की गई है। अभियान के तहत महिलाओं के स्वास्थ्य देखभाल और पोषण पर विशेष जोर दिया जा रहा है और महिलाओं के कल्याण को राष्ट्रीय विकास से सीधे जोड़ती है।

अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविरों में महिलाओं की एनीमिया, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर सहित अन्य स्वास्थ्य जांच की जा रही है। साथ ही टीकाकरण एवं पोषण स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रदान की जा रही है। इसके ही मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को शुरूआती चरण में स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान करके कम करना है। उन्होंने शासन द्वारा चलाए जा रहे अन्य योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए टीबी मरीजों को मनोसामाजिक सहायता देने की अपील की। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के एमडी मेडिसिन डॉ. प्रकाश खुंटे ने न्यूट्रीशियन एवे पोषण आहार के संबंध में जानकारी दी।

इस दौरान आयोजित स्वास्थ्य शिविर में छात्राओं का स्वास्थ्य जांच किया गया और आवश्यक स्वास्थ्य सलाह दी गई एवं नि:शुल्क दवाईयों का वितरण किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष जन भागीदारी समिति सुश्री मणीभास्कर गुप्ता,  डॉ. धीरज भावनानी, डॉ. सौम्या चेलक, डॉ. लकी नेताम, डॉ. पूजा मेश्राम, डॉ. साक्षी गजभिए, नलिनी सागरे, स्टाफ नर्स ज्योति यादव, डॉ ओंकार लाल श्रीवास्तव, प्रचार्य, प्रोफेसर सहित बालिकाएं उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत ग्राम कुतुलबोड़ भाठागांव में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : वीआईपी रोड में सड़क किनारे में ही दुकानदार फेंक रहे कचरा, सफाई हो…

राजनांदगांव : वीआईपी रोड में सड़क किनारे में ही दुकानदार फेंक रहे कचरा, सफाई हो…

राजनांदगांव | वीआईपी रोड में बाबा फतेह सिंह हाल के सामने ही खुले में कचरा…

8 minutes ago
CG : घर के सामने नशा करने का विरोध, कालीबाड़ी में हुई चाकूबाजी …

CG : घर के सामने नशा करने का विरोध, कालीबाड़ी में हुई चाकूबाजी …

रायपुर। बीती रात शहर के बीच कोतवाली और आजाद चौक इलाके में जमकर बलवा कटा।…

10 minutes ago
राजनांदगांव : अवैध खनन की वजह से ऑक्सीजोन में बढ़ता जा रहा कटाव, खतरा बढ़ा…

राजनांदगांव : अवैध खनन की वजह से ऑक्सीजोन में बढ़ता जा रहा कटाव, खतरा बढ़ा…

राजनांदगांव | ऑक्सीजोन में हो रहे रेत के अवैध खनन के चलते इस हिस्से में…

17 minutes ago
राजनांदगांव : नवागांव वार्ड में लगातार की जा रही बिजली कटौती से लोग परेशान हैं…

राजनांदगांव : नवागांव वार्ड में लगातार की जा रही बिजली कटौती से लोग परेशान हैं…

राजनांदगांव | नवागांव वार्ड में बिजली कटौती से लोग परेशान हो गए हैं। भीषण गर्मी…

23 minutes ago
CG : विधायक पुरंदर मिश्रा से 10 लाख की ठगी …

CG : विधायक पुरंदर मिश्रा से 10 लाख की ठगी …

रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय नितिन नवीन के नाम पर हजारों की ठगी हो ग‌ई। ठग…

29 minutes ago
राजनांदगांव : मनमानी : सिग्नल के ठीक सामने खड़ी हो रही हैं बसें…

राजनांदगांव : मनमानी : सिग्नल के ठीक सामने खड़ी हो रही हैं बसें…

राजनांदगांव | भदौरिया चौक में बसों के अघोषित स्टापेज ने ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त कर दी…

34 minutes ago