राजनांदगांव : स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान देने वाली महिलाएं सम्मानित…

राजनांदगांव , अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में वार्ड क्रमांक 44 एवं 45 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिन दीदियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज और स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मितानिन बहनों को श्रीफल एवं उपहार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद दुरेंद्र साहू, सेवक उइके तथा सतीश साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महिलाएं समाज की सशक्त आधारशिला हैं और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिन बहनें गांव-मोहल्लों में स्वास्थ्य और पोषण की अलख जगाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही हैं।

गर्भवती माताओं की देखभाल, बच्चों के टीकाकरण, पोषण और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता में इनका योगदान अत्यंत सराहनीय है। इनके निरंतर प्रयासों से समाज में स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम के अंत में सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिन दीदियों को सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की गई।

इस कार्यक्रम का सफल संचालन टूमेश्वरी उइके (पूर्व पार्षद) , रेशमा गायकवाड़, प्रभा धनकर, गोमती, माया मेश्राम, दीपिका ठाकुर द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में पार्षद प्रतिनिधि जीवन चतुर्वेदी, प्रमोद साहू विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिन दीदियों को सम्मानित कर उनके समर्पण, सेवा भाव और समाज के प्रति किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई।

हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परिचय दे रही हैं कार्यक्रम का संचालन करते हुए नलिनी साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिलाएं परिवार, समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत कड़ी हैं। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का परिचय दे रही हैं तथा समाज के विकास में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण से ही एक समृद्ध और जागरूक समाज का निर्माण संभव है।

kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

5 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

5 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

5 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

6 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

6 hours ago