जिला मुख्यालय से लगे केलो डेम के पास शुक्रवार की सुबह एक तेजरफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाईक सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से वाहन चालक फरार हो गया है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतक शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए मामले को जांच में ले लिया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गेरवानी के पास स्थित सुनील इस्पात में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत विजयपुर निवासी सुरेन्द्र सोरेन 26 साल को उसके साथी शुक्रवार की सुबह 10 बजे मोटर सायकल से प्लांट छोडऩे जा रहे थे।
बाईक सवार तीनों युवक जब रायगढ़-घरघोड़ा अभिशप्त मार्ग के केलो डेम के पास पहुंचे ही थे कि जर्जर सडक़ की वजह से अचानक उनकी गाड़ी का बैलेंस बिगड़ा और फिर सुरेन्द्र सडक़ में गिर गया जिससे पीछे की तरफ से तेज गति से आ रही ट्रेलर की चपेट में आने से सुरेन्द्र सोरेने की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस दौरान मृतक के साथियों ने दौडाकर ट्रेलर चालक को पकडऩे का प्रयास किया परंतु इस दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक और तेज गति से वाहन चलाते हुए फरार हो गया। बहरहाल घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेजते हुए आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसकी पतासाजी में जुट गई है।
रायपुर राज्य शासन द्वारा कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने के…
रायपुर बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के अतिसंवेदनशील और पूर्व नक्सल प्रभावित अबुझमाड़ क्षेत्र में…
रायपुर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं, हस्तशिल्प, संगीत, नृत्य और आधुनिक रचनात्मकता के अद्भुत संगम…
भोपाल राजधानी के देहात क्षेत्र के नज़ीराबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में जर्मनी के…
भोपाल स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विकसित "हमारे शिक्षक" ऐप प्रदेश के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की…