रायपुर

रायपुर : 10 दरिंदों की हैवानियत, भाई को पीटा, फिर दो बहनों के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म,रक्षाबंधन मनाकर लौट रही थीं

राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाने क्षेत्र से शर्मनाक मामला सामने आया है। 10 बदमाशों ने मिलकर हैवानियत की सारी हदें पार कर दी है। दरिंदों ने रक्षाबंधन त्यौहार के दिन दो युवतियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। यह घटना बीते गुरुवार रात लगभग 9-10 बजे की है।  घिनौनी वारदात को अंजाम देने वाले 10 आरोपियों की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

मंदिर हसौद थाने क्षेत्र के गोढ़ी रोड से रक्षाबंधन त्यौहार मनाकर अपने भाई के साथ दोनों युवती महासमुंद से रायपुर लौट रही थीं। इस दौरान रात को 10 बदमाशों ने तीनों को घेर लिया। वहीं युवक की जमकर पिटाई की। इसके बाद हैवानों ने दोनों युवतियों को सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

10आरोपी गिरफ्तार
घटना को अंजाम देने वाले आरोपी मौके से भाग निकले। इसके बाद दोनों पीड़िता डरी सहमी अपने घर पहुंची। इस घटना की जानकारी घरवालों को देने पर परिजनों ने मंदिर हसौद थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। मंदिर हसौद थाना टीआई ने बताया कि घिनौनी वारदात को अंजाम देने वाले 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पूनम ठाकुर, घनश्याम निषाद, लव तिवारी, नयन साहू, केवल वर्मा, देवचरण धीवर, लक्ष्मी ध्रुव, प्रहलाद साहू के साथ अन्य आरोपी शामिल थे। 

kgnews

Recent Posts

MP Weather: मध्य प्रदेश में एक्टिव हुआ मॉनसून, झमाझम बारिश; इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी

MP Weather: मध्य प्रदेश में एक्टिव हुआ मॉनसून, झमाझम बारिश; इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी

भोपाल  कुछ दिनों की देरी से आने के बाद दक्षिण-पश्चिम मॉनसून गुरुवार को मध्य प्रदेश…

23 minutes ago
टैलेंट सर्च 2026-27 बना खेल प्रतिभाओं का महाअभियान

टैलेंट सर्च 2026-27 बना खेल प्रतिभाओं का महाअभियान

भोपाल खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश की उभरती खेल प्रतिभाओं की पहचान एवं…

57 minutes ago
देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

10 hours ago
विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

भोपाल  ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…

10 hours ago
चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल  रमेन डेका…

10 hours ago
उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

भोपाल  राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…

10 hours ago