केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह यात्रा का दंतेवाड़ा दौरा टल गया है। शाह की जगह केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के दंतेवाड़ा आएंगी।
भाजपा बस्तर के जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी से मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री ईरानी दंतेवाड़ा में भाजपा की परिवर्तन यात्रा को झंडी दिखाएंगी। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री डाक्टर रमन सिंह दंतेवाड़ा के लिए रवाना हो गए हैं। रमन सिंह को अमित शाह के साथ जगदलपुर एयरपोर्ट से साथ में जाना था।
वहीं छग बीजेपी ने ट्वीट कर लिखा – भारत की माननीया महिला एवं बाल विकास मंत्री @smritiirani मां दंतेश्वरी की पावन भूमि दंतेवाड़ा से मां दंतेश्वरी के आशीर्वाद से परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करेंगी एवं इस अवसर पर विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की परिवर्तन यात्रा का मंगलवार को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा से शुभारंभ होगा।
भाजपा ने बस्तर को छला
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा ने बस्तर के साथ हमेशा छल किया है। डा. रमन के नेतृत्व वाली सरकार ने बस्तर को बर्बादी की ओर ढकेला। आदिवासी अधिकारों का हनन किया। इनके कारनामों की लंबी सूची है।
कांग्रेस ने हर वर्ग को ठगा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि रमन सरकार ने आरक्षण दिया था। कांग्रेस की सरकार ने हर वर्ग को ठगने का काम किया है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ का शोषण और उपेक्षा की। आज छत्तीसगढ़ विकास की दिशा में आगे बढ़ा है तो वो भाजपा की देन है।
बिलासपुर. बिलासपुर जिले में बाल संप्रेक्षण गृह के पदस्थ सुरक्षा गार्ड की हत्या की सनसनीखेज…
जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जुड़ा वेतन घोटाला अब सिर्फ एक…
दतिया दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दौर में भावुक…
रतलाम मध्य प्रदेश की राजनीति में अपनी अलग कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले सैलाना…
रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन प्रश्नकाल के दौरान छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता…
पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना से संवर रहा पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों का भविष्य:…