क्राइम

रायपुर : अवैध संबंध में युवक की हत्‍या, तीन गिरफ्तार

रायपुर के उरला में युवक की हत्या हो गई  है। युवक की हत्‍या की वजह अवैध संबंध है। हत्‍यारों ने हत्या के बाद युवक के शव को अछोली तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है। ये मामला उरला थाना इलाके का है।

पुलिस ने बताया कि उरला निवासी शादीशुदा महिला का युवक अवधराज के साथ अवैध संबंध था। पिछले पांच महीने से महिला युवक के साथ उसके घर में रह रही थी। इस बात को लेकर महिला के घर वाले नाराज थे।

इस वजह से महिला के पिता, भाई ने महिला के पूर्व पति के साथ मिलकर युवक की हत्‍या की साजिश रची। और मौका देख तीनों ने युवक अवधराज की गला घोंटकर हत्‍या कर दी। इसके बाद तीनों आरोपितों ने युवक के शव को अछोली तालाब में फेंक दिया।

तालाब में युवक का शव मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने जांच के आधार पर वारदात में शामिल तीनों आरोपित बलीसिंह, रामलाल और संजू सिंह को गिरफ़्तार कर लिया है।

kgnews

Recent Posts

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…

5 hours ago
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…

5 hours ago
“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…

5 hours ago
हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…

5 hours ago
आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…

6 hours ago
चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

रायपुर  विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…

6 hours ago