छत्तीसगढ़

रायपुर : छत्तीसगढ़ में 1 करोड़ 96 लाख मतदाता, पांच साल में रायपुर, दुर्ग में बढ़ें रिकार्ड वोटर

विधानसभा चुनाव-2023 के लिए मतदाताओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। इस बार रिकार्ड मतदान की भी उम्मीद जताई जा रही है। प्रदेश में पांच वर्ष के भीतर मतदाताओं की संख्या में वृद्धि के आंकड़ों पर गौर करें तो रायपुर और दुर्ग सबसे आगे है। यहां रिकार्ड संख्या में नए मतदाता इस विधानसभा चुनाव में वोट डालेंगे। पांच वर्ष के भीतर रायपुर जिले में सबसे अधिक 2 लाख 46 हजार 760 मतदाता बढ़े हैं, वहीं दुर्ग जिले में 1 लाख 95 हजार 190 की वृद्धि हुई है।

निवार्चन कार्यालय से मिले आंकड़ों पर गौर करें तो प्रदेश में तीन जिले ऐसे हैं, जहां मतदाताओं की संख्या में 35 हजार से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। इनमें कोरबा, सरगुजा और महासमुंद शामिल हैं। वर्तमान में राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 96 लाख 40 हजार 430 पहुंच चुकी है, जो कि पिछले विधानसभा चुनाव में 1 करोड़ 85 लाख, 88 हजार 520 थी। प्रदेशभर में पांच वर्ष के भीतर मतदाताओं की संख्या में 10 लाख 51 हजार 910 का इजाफा हुआ है।

उल्लेखनीय है कि निर्वाचन कार्यालय ने 2 अगस्त से मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की है, जो कि 31 अगस्त तक चलेगा, साथ ही मतदान कें द्रों में 12, 13 और 19 अगस्त को विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। विशेष शिविर 20 अगस्त को भी लगाया जाएगा। आनलाइन आवेदन के लिए वोटर डाट ईसीआइ डाट जीओवी पर लाग इन किया जा सकता है।

यह है मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम
1. मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज ना होने की स्थिति में आवेदन किया जा सकता है।
2. नाम, पता, स्थान की गलत प्रविष्टि पर सुधारा जा सकता है।
3. मृत अथवा स्थानांतरित व्यक्तियों के नाम हटवाएं जा सकते हैं।
4. नवीन फोटो युक्त मतदाता परिचय पत्र प्राप्त करने के लिए आवेदन किया जा सकता है।
5. आधार नंबर को मतदाता परिचय पत्र के साथ जोड़ा जा सकता है।
6. दिव्यांग मतदाता के रूप में स्वयं को चिन्हित किया जा सकता है।

निर्वाचन के लिए अलग-अलग फार्म
1. फार्म-6- नवीन मतदाता बनने के लिए।
2. फार्म-6बी-आधार से मतदाता पहचान पत्र जोड़ने के लिए।
3. फार्म-7-मृत अथवा स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाता का नाम हटाने के लिए।
4. फार्म-8-संशोधन या नाम स्थानांतरण के लिए।

फैक्ट फाइल फाइल

जिला-वर्ष 2018- वर्ष 2023-अंतर
रायपुर-15,58,550-1805310- 2,46,760
दुर्ग-11,96,190-1391986-1,95,190
कोरबा-8,88,305-838005-50,300
सरगुजा- 591222-640-766- 49,544
महासमुंद-785338-823855-38517

kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

39 minutes ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

54 minutes ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

54 minutes ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

1 hour ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

1 hour ago