राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में भारतीय वन सेवा के 2023 बैच के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। डेका ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा भविष्य के लिए मार्गदर्शन भी दिया। डेका ने कहा कि अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी व अनुशासन के साथ करंे। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान देने की समझाइश दी और कहा कि वनों की सुरक्षा और संरक्षण व देश के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए इस कार्य को अपना प्रथम कर्तव्य मानना चाहिए। राज्यपाल ने परिवीक्षाधीन अधिकारियों को अपने कार्य मेें नवाचार करने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर प्रभारी अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक नवीद शजाउद्दीन तथा वन सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारी श्वेता कम्बोज, तन्मय कौशिक , गौतम पदीभर और सुमेध संजय सुरवाडे उपस्थित थे।
रायपुर सुशासन शिविरों के माध्यम से शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम छोर के…
रायपुर नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर जोनांतर्गत वार्ड क्र. 61, 64 तथा दर्री…
भोपाल रतलाम जिले के थाना जावरा शहर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील…
भोपाल भारतीय संस्कृति में माता-पिता को देवतुल्य माना गया है। उनके सम्मान, सेवा और आशीर्वाद…
नीमच जनपद पंचायत जावद के अध्यक्ष गोपाल चारण के रिश्वत लेते पकड़े जाने के मामले…
रायपुर आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ श्री महादेव कावरे (आईएएस) के सेवानिवृत्त होने…