छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार 2026 – सतीशा साहू ने महतारी वंदन योजना के लिए तत्काल कराया ई-केवायसी

– सरकार दे रही महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा
– जनसमस्या निवारण शिविर में जनमानस के समस्याओं का हो रहा समाधान
राजनांदगांव 26 मई 2026। सुशासन तिहार में जनमानस के विभिन्न तरह की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम तुमड़ीबोड़ में सतीशा साहू महतारी वंदन योजना अंतर्गत ई-केवायसी के लिए पहुंची थी। उन्होंने बताया कि वे पिछले कुछ दिनों से ई-केवायसी कराने के लिए परेशान थी। परिवार के सभी महिला सदस्यों का योजना अंतर्गत ई-केवायसी हो गया है, सिर्फ उनका रह गया है। उन्होंने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा फोन के माध्यम से ई-केवायसी कराने के लिए जानकारी दी गई और वह ग्राम तुमड़ीबोड़ में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में पहुंची, जहां महतारी वंदन योजना के तहत तत्काल ई-केवायसी किया गया। सतीशा साहू ने कहा कि सुशासन तिहार अंतर्गत लगाया गया जनसमस्या निवारण शिविर बहुत लाभप्रद है। शिविर में माध्यम से लर्निंग लाईसेंस, राशन कार्ड, राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना शासन की महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के तहत प्रतिमाह 1000 रूपए की राशि मिल रही है और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने महतारी वंदन योजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को आभार व्यक्त किया। ई-केवायसी होने से आगे भी महतारी वंदन योजना का लाभ ले सकेंगी।

kgnews

Recent Posts

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

रायपुर ’राज्यपाल  डेका ने की पीएम जनमन योजना की समीक्षा’ राज्यपाल  रमेन डेका ने आज…

3 hours ago
वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

भोपाल  प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख  शुभरंजन सेन ने भोपाल स्थित वन…

3 hours ago
नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, अपराधियों के…

4 hours ago
अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल  अशोकनगर पुलिस ने तत्परता, संवेदनशीलता एवं पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए मात्र 06…

4 hours ago
सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ : 2028 में 30 किलोमीटर…

4 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बुधवार 27 मई को भारत भवन में 'जल गंगा संवर्धन…

4 hours ago