रायपुर । सुशासन तिहार के तीसरे चरण में तेलीबांधा तालाब परिसर में क्विज एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आम लोगों की भीड़ उमड़ी रहीं। उत्साह के साथ लोगों ने बढ़कर-चढ़कर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। युवाओं से लेकर वृद्धजनों ने सवालों के जवाब दिए। उन्हें पुरस्कार के तौर पर फूड डिस्काउंट कूपन दिया गया। कूपन पाकर प्रतिभागियों का चेहरा खिल उठा।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर पूरे प्रदेश में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के मार्गदर्शन में मरीन ड्राइव, तेलीबांधा तालाब परिसर में क्विज एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जहां पर शासकीय योजनाओं के बारे में आम लोगों को जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान कुर्सी दौड़ से लेकर कई तरह के मनोरंजक गतिविधियां आयोजित होने से लोग उत्साहित नजर आए। शासकीय योजनाओं के लाभ भी आमजनों को बताए गए। साथ ही राज्य सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी गई। इस दौरान शासकीय योजनाओं से संबंधित ब्रोसर एवं जनंसपर्क विभाग की पत्रिका जनमन का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में संबंधित अधिकारी सहित आमजन उपस्थित थे।
रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा कांकेर जिले के विकासखण्ड-कोयलीबेड़ा के बड़ेझारकट्टा एनीकट…
सेमरदर्री में प्रतिदिन 67 लाख 23 हजार लीटर वर्षा जल का भू-जल में हो रहा…
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : कार्यालय जिला पंचायत गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में स्वीकृत…
चयनित विद्यार्थियों से समय पर उपस्थित होने की अपील गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत…
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिला कार्यालय में पदस्थ अपर कलेक्टरों…
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिला कार्यालय में डिप्टी कलेक्टरों के…