हवा की दिशा बदलते ही बढ़ा तापमान

राजनांदगांव . हवा की दिशा बदलने से दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी हो गई है। पिछले करीब 10 दिनों से मौसम में रही ठंडकता इससे गायब हो गई है। ठंडी हवा के बदले अब दो दिनों से गर्म हवा चलने लगी है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि की संभावना जताई है।

हवा की दिशा उत्र-पूर्व थी। अब यह बदलकर दक्षिण-पूर्व हो गई है। इसके प्रभाव से मौसम में गर्मी का अहसास होने लगा है। बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। वहीं से गर्म हवा भी आ रही है। ,हायक मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बाया कि हवा की दिशा बदलने से आसमान में बादल छाए रहने की भी संभावना बनी हुई है। हालांकि मौसम साफ रहेगा।

0 तापमान में गिरावट की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में हवा की दिशा में परिवर्तन होने के कारण न्यूनतम तापमान में अगले तीन दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि संभावित है। इसी के साथ अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री अगले तीन दिनों में संभावित है। इस दौरान मौसम शुष्क रहने व आकाश मुख्यतः साफ रहने की संभावना जताई गई है।

0 ऋतु परिवर्तन से पहले बदला मिजाज

सामान्यतः ऋतु परिवर्तन के बाद ही मौसम में गर्मी आती रही है। 16 फरवरी को बसंत पंचमी है, उसके बाद से बसंत ऋतु लग जाती है। लेकिन उसके पहले से ही मौसम का मिजाज बदलने से माना जा रहा है कि इस वर्ष गर्मी तेज पड़ सकती है। उधर इस तरह की संभावनाों के बीच अधिकतम तापमान अभी से 32 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार यह सामान्य से पांच डिग्री अधिक है।

आज का तापमान

अधिकतम सामान्य से अंतर न्यूनतम सामान्य से अंतर

32.0 5 13.0 -2

kgnews

Recent Posts

CG : कोयलीबेड़ा के बड़ेझारकट्टा एनीकट निर्माण के लिए 7.68 करोड़ रुपये स्वीकृत …

CG : कोयलीबेड़ा के बड़ेझारकट्टा एनीकट निर्माण के लिए 7.68 करोड़ रुपये स्वीकृत …

रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा कांकेर जिले के विकासखण्ड-कोयलीबेड़ा के बड़ेझारकट्टा एनीकट…

57 seconds ago
CG : राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत संविदा भर्ती के पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी …

CG : राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत संविदा भर्ती के पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी …

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : कार्यालय जिला पंचायत गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में स्वीकृत…

10 minutes ago
CG : प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु 5 अगस्त तक चलेगी काउंसलिंग …

CG : प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु 5 अगस्त तक चलेगी काउंसलिंग …

चयनित विद्यार्थियों से समय पर उपस्थित होने की अपील गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत…

15 minutes ago
CG : अपर कलेक्टरों के मध्य कार्यों का विभाजन …

CG : अपर कलेक्टरों के मध्य कार्यों का विभाजन …

दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिला कार्यालय में पदस्थ अपर कलेक्टरों…

21 minutes ago
CG : डिप्टी कलेक्टरों के मध्य कार्य विभाजन …

CG : डिप्टी कलेक्टरों के मध्य कार्य विभाजन …

दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिला कार्यालय में डिप्टी कलेक्टरों के…

25 minutes ago