राजनांदगांव। गणेशोत्सव शुरू हो चुका है इस बार कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए अधिकांश लोगों ने अपने घरों में ही गणेश की प्रतिमा स्थापित की है। साथ ही घरों में ही मंडप तैयार किया गया है जिसमें उनके द्वारा प्लास्टिक निर्मित सामग्री सहित अन्य सामग्रीयों से सजावट की है, उन प्लास्टिकों से पर्यावरण को होने वाले नुकसान की अनदेखी बरर्ती जा रही है।
जिसको ध्यान में रखते हुए राजनांदगांव शहर के कंचनबाग स्थित स्टेट बैंक कॉलोनी की नई पीढ़ी के द्वारा एक अनोखी पहल की गई है, जिसमें उनके द्वारा क्रियेटिव रिसाइकलिंग के जरिए कॉलोनी के घरो से इकठ्ठा किये समान जैसे पुरानी साडियां, चटाई, ईटें एवं टीन के डब्बों आदि का इस्तेमाल कर एक आकर्षक मंडप का निर्माण किया है। डेकोरेशन ‘गो ग्रीन वीद नो प्लास्टिक वेस्ट” थीम पर आधारित है।

मनोरंजान हेतु उन्हीने भक्तो की बात बप्पा तक पहुचने के लिए एक इच्छापूर्ति पेटी भी रखी है तथा सोशल डिस्टेशिंग का पालन करवाने के लिए ऑटोमैटिक प्रसाद मशीन का भी निर्माण किया है जिसकी के लोगो ने सराहना की। उनकी यह पॉकेट फिट और इकोफ्रेडली थीम सभी के लिए एक प्रेरणा है।

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 जुलाई, बुधवार को इंदौर में मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति-2025…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में नक्सलवाद से मुक्ति के लिए केंद्र…
इंदौर पुलिस विभाग में थोकबंद पदोन्नति के बाद हड़कंप मच गया है। सूची में गड़बड़ी…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप वनवासी एवं तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के…
पत्थलगांव टोनही का आरोप लगा कर जेठ ने डंडे से पीट-पीट कर विधवा बहु की…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक 18 जुलाई,…