अपनी महबूबा को बेरहमी से कत्ल करने वाले आशिक ने खुद भी जेल में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। आरोपी युवक ने चलती ट्रेन में अपनी प्रेमिका का मर्डर किया था। इसके बाद आरोपी को भोपाल में जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया था। तभी से वो सीहोर जेल में था। उसने अपने प्यार का खून करने के पांचवें दिन अपनी जान भी दे दी। उसकी लाश को जेल से पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार बीती 1 जून की रात इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस ट्रेन में भोपाल के रहने वाले युवक सागर सोनी ने अपनी 21 वर्षीय प्रेमिका मुस्कान हाड़ा की गला रेतकर हत्या कर दी थी। इस वारदात को अंजाम देकर आरोपी सागर मौके से फरार हो गया था। इस वारदात से पूरी ट्रेन में सनसनी फैल गई थी।
पुलिस के मुताबिक आरोपी सागर ट्रेन में अखबार और चाय बेचने का काम करता था। सागर की मुस्कान के साथ दोस्ती भी थी। आरोपी सागर ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह मुस्कान से प्यार करता था लेकिन मुस्कान ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया था जिसकी वजह से वह बात नहीं कर पा रहा था। इस बात के गुस्से में आकर ही उसने 1 जून को चलती ट्रेन में गला रेतकर मुस्कान की हत्या कर दी।
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 जुलाई, बुधवार को इंदौर में मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति-2025…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में नक्सलवाद से मुक्ति के लिए केंद्र…
इंदौर पुलिस विभाग में थोकबंद पदोन्नति के बाद हड़कंप मच गया है। सूची में गड़बड़ी…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप वनवासी एवं तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के…
पत्थलगांव टोनही का आरोप लगा कर जेठ ने डंडे से पीट-पीट कर विधवा बहु की…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक 18 जुलाई,…