अब Google Map से करें तौबा, जल्द आने वाला है ये स्वदेशी Navigation ऐप

नई दिल्ली । मोदी सरकार द्वारा शुरू किए गए आत्मनिर्भर अभियान और मेक इन इंडिया अभियान के सकारात्मक परिणाम अब सामने दिखने लगे हैं। अभी तक भारतीय तकनीकी बाजार में कई विदेशी ऐप एकछत्र राज करते रहे हैं, लेकिन अब इन्हें भी जल्द ही चुनौती मिलने वाली है। ट्विटर को जहां स्वदेशी मैसेजिंग सर्विस Koo App टक्कर दे रहा है और देश में तेजी से इसके डाउनलोड की संख्या भी बढ़ रही है तो वहीं दूसरी ओर गूगल मैप (Google Map) को भी संभवत: जल्द ही भारतीय बाजार में बड़ी टक्कर का सामना करना पड़ेगा क्योंकि भारत को अब जल्द ही खुद का नेविगेशन एप मिलने वाला है। इस ऐप के जरिए मैपिंग पोर्टल और वास्तविक लोकेशन डेटा सर्विस उपलब्ध होगी। अभी हाल ही में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) डिजिटल मैपिंग और स्थान-आधारित डीप-टेक कंपनी मैप माई इंडिया (Map My India) ने शुक्रवार को पूरी तरह से स्वदेशी, मैपिंग पोर्टल और भू-स्थानिक सेवाओं की पेशकश के लिए एक नई पहल की घोषणा की।

कई विदेश ऐप को भारतीय ऐप से मिल रही चुनौती

हाल के दिनों में कई चर्चित विदेशी ऐप को भारत में निर्मित App से चुनौती मिल रही है। मोदी सरकार के द्वारा शुरू किए गए आत्मनिर्भर भारत अभियान और मेक इन इंडिया (Make in India) अभियान के तहत कई स्वदेशी ऐप में शानदार प्रदर्शन कर रहै हैं। Twitter की जगह पर Koo, Whatsapp की जगह पर Sandes एप के बाद अब गूगल मैप का भी विकल्प आने वाला है।

इसरो ने जानकारी दी है कि डिपॉर्टमेंट ऑफ स्पेस ने MapmyIndia के साथ समझौता किया है, जिसमें NavIC, Bhuvan जैसी स्वदेशी सर्विस की मदद ली जाएगी। इंडियन रीजनल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (IRNSS) को NavIC (Navigation with Indian Constellation) कहा जाता है। यह भारत में निर्मित एक स्वदेशी नेविगेशन सिस्टम है, जिसे इसरो ने ही तैयार किया है। साथ ही Bhuvan एक केंद्रीय जियो-पोर्टल है, जिसे इसरो ने विकसित किया है और होस्ट भी कर रहा है।

वहीं इस सबंध में Map My India कंपनी ने कहा है कि इसके नक्शे और API (एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस) इसरो के जिओपोर्टल्स को विकसित करेंगे और यह भारतीय वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और सरकारी संगठनों को भारत के सैटलाइट इमेजरी, पृथ्वी अवलोकन डेटा और डिजिटल मैप डेटा और उन्नत भू-स्थानिक प्रौद्योगिकियों को सशक्त करेगा।

स्वदेशी नेविगेशन ऐप से ये मिलेगी सुविधाएं

– रियल सैटेलाइट इमेज इसरो उपलब्ध कराएगा

– स्वदेशी नेविगेशन ऐप फ्री उपलब्ध होगा

– स्वदेशी नेविगेशन ऐप में कोई विज्ञापन नहीं दिखाया जाएगा

– स्वदेशी नेविगेशन ऐप का इंटरफेस गूगल मैप के समान होगा

– भारत सरकार के दिशा-निर्देश के आधार पर सीमावर्ती इलाकों को दिखाया जाएगा

– स्वदेशी ऐप में भारत की एकता और अखंडता का पूरा ध्यान रखा जाएगा

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  सतना जिले के थाना कोलगवां क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

7 hours ago
डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

रायपुर   छत्तीसगढ़ में कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में किसानों का बढ़ता रुझान खेती…

7 hours ago
ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

रायपुर  ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए विकसित भारत जी राम जी…

8 hours ago
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं…

8 hours ago
महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

रायपुर महादेव एप ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई…

8 hours ago
कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

​रायपुर     छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता…

8 hours ago