आप की जेब पर पड़ेगा सीधा असर, 1 फरवरी से बदल जाएंगे ये नियम

अगले पांच दिनों में यानी 1 फरवरी 2021 से आपकी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई नियम बदलने वाले हैं। इनमें एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम और एटीएम से पैसा निकालने जैसे नियम शामिल है। एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट भी पेश करेंगी जिसमें वह प्रोडक्ट पर सीमा शुल्क बढ़ा या घटा सकती है तो वह प्रोडक्ट आगे महंगे और सस्ते हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में।

1 फरवरी को बदलेंगे सिलेंडर के दाम 1 फरवरी से सिलेंडर की कीमतों में बदलाव होगा। हालांकि, बीते साल दिसंबर में 2 बार रसोई गैस की कीमतें बढ़ चुकी हैं। इस साल जनवरी में कंपनियों ने दाम नही बढ़ाए थे। अब फरवरी महीने में देखना होगा की कंपनियां दाम बढ़ाती है या नहीं। हर महीने की पहली तारीख को कंपनिया रसोई गैस सिलेंडर और कमर्शियल सिलेंडर के दाम तय करती हैं।

नहीं निकाल पाएंगे इन एटीएम से पैसापंजाब नेशनल बैंक (PNB) एक फरवरी से अपने एटीएम से पैसे निकालने के नियमों में बदलाव करने जा रहा है। पीएनबी ने देशभर में बढ़ते एटीएम ( ATM) फ्रॉड को रोकने के लिए बड़ा सराहनीय कदम उठाया है। अगर आपका भी पीएनबी में बैंक खाता है तो ये आपके लिए काम की खबर है। 1 फरवरी से पीएनबी ग्राहक गैर ईएमवी (EMV) एटीएम मशीनों से पैसे नहीं निकाल पाएंगे। पीएनबी बैंक ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। नॉन ईएमवी एटीएम या गैर ईएमवी एटीएम वो होते हैं जिनमें एटीएम या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल लेनदेन के दौरान नहीं किया जाता। इन मशीनों में डेटा कार्ड मैगनेटिक पट्टी के जरिये पढ़ा जाता है।

फरवरी को पेश होगा बजट1 फरवरी को पेश किए जाने वाले आम बजट में कई वस्तुओं पर सीमा शुल्क में कटौती कर सकती है, जिसमें फर्नीचर के कच्चा माल, तांबा भंगार, कुछ रसायन, दूरसंचार उपकरण और रबड़ उत्पाद शामिल हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। पॉलिश किए गए हीरे, रबड़ के सामान, चमड़े के कपड़े, दूरसंचार उपकरण और कालीन जैसे 20 से अधिक उत्पादों पर आयात शुल्क में कटौती की जा सकती है। इसके अलावा फर्नीचर बनाने में इस्तेमाल होने वाली कुछ बिना रंदी लकड़ियों और हार्डबोर्ड आदि पर सीमा शुल्क पूरी तरह खत्म किया जा सकता है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  सतना जिले के थाना कोलगवां क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

6 hours ago
डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

रायपुर   छत्तीसगढ़ में कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में किसानों का बढ़ता रुझान खेती…

7 hours ago
ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

रायपुर  ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए विकसित भारत जी राम जी…

7 hours ago
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं…

8 hours ago
महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

रायपुर महादेव एप ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई…

8 hours ago
कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

​रायपुर     छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता…

8 hours ago