इन समस्याओं में फायदेमंद है पपीता की पत्तियां

पपीता का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, ये तो हम सब जानते हैं लेकिन क्या आपने कभी पपीते के पत्ते के फायदे के बारे में सुना है? बता दें, पपीते के पत्ते में मौजूद पोषक तत्व कैंसर जैसी गंभीर बीमारी में लाभदायक है। साथ ही इसकी पत्तियां डेंगू मलेरिया जैसे बुखार में भी बेहद असरदार हैं।  पपीता की पत्तियों के फायदे जानकर आप हैरान हो जाएंगे।पपीते की पत्तियों में विटामिन, मिनिरल्स, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट के बेहतरीन स्रोत पाया जाते हैं। इसमें विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन के और एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट की प्रचुर मात्रा होती है। पपीते के पत्ते फास्फोरस, आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनिरल्स से भरपूर होते हैं।डेंगू-मलेरिया में है फायदेमंद: बारिश के मौसम में लोग डेंगू का बहुत ज़्यादा शिकार होते हैं। ऐसे में आप पपीते के पत्तों का रस प्लेटलेट काउंट को बढ़ाने और डेंगू बुखार के लक्षणों को कम करने में इस्तेमाल कर सकते हैं। मलेरिया के इलाज के लिए भी पपीते की पत्तियों का इस्तेमाल लोग सदियों से करते आ रहे हैं।  कैंसर में फायदेमंद: पपीते की पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट और अन्य कपाउंड होते हैं जो कैंसर को कंट्रोल या धीमा करने में मदद कर सकते हैं।पाचन संबंधी समस्याएं: पपीते के पत्ते अपने एंटी इन्फ्लामेट्री गुणों के कारण कब्ज, सूजन और अपच जैसी पाचन समस्याओं को कम करने में मदद कर सकते हैं।मासिक धर्म संबंधी समस्याएं: पीरियड के असहनीय दर्द को झेल पाना कई बारे मुश्किल हो जाता है ऐसे में पपीते के पत्तों का इस्तेमाल आप पीरियड में ऐंठन, दर्द और भारी रक्तस्राव होने पर कर सकते हैं।त्वचा संबंधी समस्याएं: पपीते की पत्तियों में मौजूद एंटी इंफाल्मेट्री प्रॉपर्टीज़ मुँहासे, एक्जिमा और सोरायसिस जैसी स्किन संबंधी समस्याओं के लिए लाभकारी है।  ऐसे करें पपीते के पत्ते का इस्तेमाल:पपीते के पत्तों को सुखाकर गर्म पानी में भिगोकर चाय बना लें। छानकर दिन में दो बार पिएँ। ताजे पपीते के पत्तों से जूस निकालें और दिन में दो बार 1-2 चम्मच पिएँ। ताजे पपीते के पत्तों को गर्म पानी में भिगोएँ, फिर छानकर चाय की तरह पिएँ। पपीते के पत्तों को पानी में उबालें, फिर आँच कम करें और 10-15 मिनट तक उबालें। छानकर पिएँ।

kgnews

Recent Posts

मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह

मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह

भोपाल भोपाल में 10 लेन सड़क निर्माण परियोजना के अंतर्गत नयापुरा सेंट्रल जेल के समीप…

7 hours ago
गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल महिला को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल महिला को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  गुना जिले के थाना विजयपुर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

7 hours ago
बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव

बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर  उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  अरुण साव ने आज बिलासपुर में…

7 hours ago
इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता स्क्रैप व्यापारी के कर्मचारी से 29 लाख 65 हजार रुपए की लूट का खुलासा 03 आरोपी गिरफ्तार

इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता स्क्रैप व्यापारी के कर्मचारी से 29 लाख 65 हजार रुपए की लूट का खुलासा 03 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में संगठित अपराधों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही…

8 hours ago
जनजातीय गौरव को सहेजते हुए विकास के नए आयाम गढ़ रही है सरकार : मुख्यमंत्री साय

जनजातीय गौरव को सहेजते हुए विकास के नए आयाम गढ़ रही है सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर   मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज गरियाबंद जिले के ग्राम दर्रापारा में अखिल भारतीय…

8 hours ago