खट्टे करौंदा… इन बीमारियों को रखते हैं दूर

मानसून में ऐसी सब्जियां और फल ज्यादा आते हैं जिनमें विटामिन सी की मात्रा ज्यादा पाई जाती है। अगर आप सीजनल फल और सब्जियों को डाइट में शामिल करते हैं तो इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। बारिश के दिनों में करौंदा का सीजन होता है। बेर से छोटे साइज के लाल, हरे और सफेद रंग के दिखने वाले करौंदा खाने में बहुत ही खट्टे होते हैं। करौंदा को सब्जी के साथ साइड डिश के रूप में छौंक कर इस्तेमाल किया जाता है। मिर्च, करौंदा और प्याज को मिलाकर छोंक लें इसे जब जी चाहे खाएं। करौंदा खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और शरीर कई बीमारियों से बचा रहता है। जानिए रोजाना करौंदा खाने से क्या फायदे मिलते हैं? करौंदा खाने के फायदे इम्यूनिटी मजबूत- मानसून में वायरल और कई तरह के इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में डाइट में करौंदा जरूर शामिल करें। करौंदे में विटामिन सी, विटामिन बी और आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और आप सीजनल बीमारियों से बचे रहते हैं। पाचन को बनाए बेहतर- बारिश में पाचन तंत्र काफी स्लो हो जाता है। ऐसे में करौंदा डाइट बैलेंसर का काम करता है। इसमें पेक्टिन नाम का एक सोल्यूबल फाइबर होता है जो आपके पेट को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इससे पाचनतंत्र मजबूत होता है। ब्लड प्रेशर में फायदेमंद- करौंदा में विटामिन C, विटामिन बी और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आपकी हार्ट हेल्थ के लिए अच्छे साबित होते हैं। हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में भी ये फल मदद करता है। करौंदा खाने से शरीर में सूजन की समस्या को भी कम किया जा सकता है। स्ट्रेस घटाए- करौंदा बेरी फैमिली का फल है। इसमें भरपूर एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो आपकी स्किन और दूसरी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। करौंदा खाने से शरीर को मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा मिलती है जिससे स्ट्रेस को दूर करने में सहायता मिलती है। कैसे खाएं करौंदा? करौंदा को आप सिर्फ तेल और जीरा हींग के साथ छौंक लगाकर हल्का गलने पर खा सकते हैं। आप चाहें तो इसे मिर्च और प्याज के साथ छौंक कर खा सकते हैं। इसके लिए पैन में तेल गर्म करें और इसमें कटी प्याज, हरी मिर्च और साबुत करौंदा डाल दें। ऊपर से हल्दी और नमक डाल दें और ढक दें। मुलायम होने पर गैस बंद कर दें। इसे साइड में अचार या चटनी की जगह खा सकते हैं। इसके अलावा करौंदी की लौंजी और अचार बनाकर भी खा सकते हैं।

kgnews

Recent Posts

जनगणना 2027 का प्रथम चरण प्रदेश में सफलतापूर्वक संपन्न

जनगणना 2027 का प्रथम चरण प्रदेश में सफलतापूर्वक संपन्न

भोपाल  मध्यप्रदेश में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की…

34 minutes ago
परिवीक्षाधीन उप जिलाध्यक्षों को पुलिस-प्रशासन समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन का मिला व्यवहारिक प्रशिक्षण

परिवीक्षाधीन उप जिलाध्यक्षों को पुलिस-प्रशासन समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन का मिला व्यवहारिक प्रशिक्षण

भोपाल  मध्यप्रदेश में सुशासन, प्रभावी प्रशासनिक समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाने…

11 hours ago
दमोह के डायल-112 हीरोज सूझबूझ और तत्परता से 16 वर्षीय किशोरी की बचाई जान

दमोह के डायल-112 हीरोज सूझबूझ और तत्परता से 16 वर्षीय किशोरी की बचाई जान

भोपाल दमोह जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की त्वरित, संवेदनशील एवं मानवीय…

11 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा को दी 105 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा को दी 105 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने रविवार को अपने एक दिवसीय बेमेतरा प्रवास के दौरान जिले…

11 hours ago
गांवों में अमराई की परंपरा पुनर्जीवित करने की जरूरत: बृजमोहन अग्रवाल

गांवों में अमराई की परंपरा पुनर्जीवित करने की जरूरत: बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का आज…

11 hours ago
वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के निवास पहुंचकर व्यक्त की गहरी संवेदना, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के निवास पहुंचकर व्यक्त की गहरी संवेदना, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने अपने दुर्ग प्रवास के दौरान आज भिलाई स्थित लोकांगन परिसर…

11 hours ago