बागसेवनिया में ज्वेलर्स के यहां हुई लूट का पर्दाफाश, जीजा-साले ने मिलकर की थी वारदात, पुलिस ने किया गिरफ्तार

भोपाल
बागसेवनिया इलाके में हेलमेट पहनकर ज्वेलरी शॉप में घुसे दो बदमाशों द्वारा बंदूक की नोंक पर की गई लूट के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। मंगलवार देर रात हुई इस वारदात को जीजा-साले की जोड़ी ने मिलकर अंजाम दिया था, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों ने दुकानदार को नकली पिस्टल दिखाकर डराया और सोने-चांदी के गहने व कैश लूटकर फरार हो गए थे। लूट की ये वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। आरोपित दुकान में करीब करीब 7 मिनट तक रहे थे।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार दोनों आरोपित मूलत: रायसेन जिले के रहने वाले हैं। हालांकि वह लंबे समय से भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में किराये से रह रहे थे। वारदात स्थल से महज 400 मीटर की दूरी पर ही एक किराये के मकान में उन्होंने अपना ठिकाना बना रखा था। पुलिस ने उन्हें मकान से ही दबोचा है।

ऐसे की थी वारदात
गौरतलब है कि रचना नगर के रहने वाले मनोज चौहान की बागसेवनिया इलाके के कृष्णा आर्केड में एसएस ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। मंगलवार रात करीब 10 बजे वह दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी में थे। इसी दौरान दोनों बदमाश उनकी दुकान में घुसे। मनोज के सीने पर पिस्टल अड़ाकर कहा- जो भी नकदी है, वह निकाल दो। उन्होंने मनोज चौहान से झूमाझटकी की। उनकी सोने के जेवर की अलमारी में चाबी लगी थी। आरोपित उसमें से जेवरात लेकर फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और दुकानदार के बयानों के आधार पर लुटेरों की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने आरोपितों पर 30 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: loottop-news

Recent Posts

CG : मोवा ओवरब्रिज के नीचे होंडा शोरूम के नाली पाटों को निगम ने तुड़वाया …

CG : मोवा ओवरब्रिज के नीचे होंडा शोरूम के नाली पाटों को निगम ने तुड़वाया …

रायपुर। नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे और आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर…

19 minutes ago
CG : टिकरापारा 5 की संदिग्ध मौत मामले में सूदखोर मुन्ना ठाकुर से पूछताछ जारी …

CG : टिकरापारा 5 की संदिग्ध मौत मामले में सूदखोर मुन्ना ठाकुर से पूछताछ जारी …

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा संजय नगर इलाके से एक बड़ी और बेहद ही रुला…

26 minutes ago
CG : शकुंतला फाउंडेशन ने 101 चिकित्सकों को सम्मानित किया…

CG : शकुंतला फाउंडेशन ने 101 चिकित्सकों को सम्मानित किया…

रायपुर । मानव सेवा को सर्वोच्च धर्म मानने वाली सामाजिक संस्था शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ की…

29 minutes ago
CG : के के रोड मौदहापारा अब कृष्ण कुमार शर्मा मार्ग के नाम से जाना जायेगा …

CG : के के रोड मौदहापारा अब कृष्ण कुमार शर्मा मार्ग के नाम से जाना जायेगा …

रायपुर। अब राजधानी रायपुर शहर का के के रोड मौदहापारा को जयस्तम्भ चौक से फाफाडीह…

30 minutes ago
CG : अवैध मनी का लेनदेन, बैंक कर्मचारी गिरफ्तार …

CG : अवैध मनी का लेनदेन, बैंक कर्मचारी गिरफ्तार …

जांजगीर-चांपा। जिले की साइबर थाना पुलिस ने म्यूल अकाउंट (Mule Account) गिरोह का पर्दाफाश करते…

39 minutes ago
मध्य प्रदेश के 7 अधिकारियों को मिला IPS कैडर, निमिषा पांडे, मनीषा पाठक सोनी समेत सात अफसर हुए प्रमोट

मध्य प्रदेश के 7 अधिकारियों को मिला IPS कैडर, निमिषा पांडे, मनीषा पाठक सोनी समेत सात अफसर हुए प्रमोट

भोपाल   मध्य प्रदेश राज्य पुलिस सेवा (SPS) के सात अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS)…

46 minutes ago