देश-विदेश

एक दिसंबर से होने जा रहे ये बड़े बदलाव, आपकी जेब पर बढ़ने वाला है बोझ

नवंबर का महीना खत्म होने में अब चार दिन बाकी हैं। साल का आखिरी महीना दिसंबर शुरू होते ही कई बदलाव देखने को मिलेंगे, जो आपकी जेब पर बोझ बढ़ा सकते हैं। जहां एक ओर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) अपने उपयोगकर्ताओं को झटका देने वाला है, तो दूसरी ओर एलपीजी सिलेंडर के दामों में भी बदलाव हो सकता है। हर नए महीने के साथ ही कुछ नए नियम भी लागू होते हैं। हम बता रहे हैं कि इस बार लोगों की जेब पर क्या असर होने वाला है।

एसबीआई क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल महंगा
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए ये महीना खर्च बढ़ाने वाला होगा। दरअसल एक दिसंबर से एसबीआई के क्रेडिट कार्ड से ईएमआई पर खरीदारी करना महंगा होने जा रहा है। एसबीआई कार्ड पर फिलहाल सिर्फ ब्याज वसूला जाता है। मगर अब से प्रोसेसिंग फी भी ली जाएगी। इससे एसबीआई क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वालों को अधिक चार्ज देना होगा। नए नियम के जरिए क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने के बाद ईएमआई विकल्प के तहत भुगतान करने पर आपको हर खरीदार पर 99 रुपए अतिरिक्त शुल्क अलग से देना होगा। यह प्रोसेसिंग चार्ज होगा। सबसे पहले एसबीआई ने ही इसकी शुरुआत की है। 

गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव संभव 
गौरतलब है कि हर महीने की पहली तारीख को कमर्शियल और रसोई गैस सिलेंडरों के नए दाम जारी किए जाते हैं। कंपनियां एलपीजी के दामों की समीक्षा के बाद इनमें महीने की शुरुआत में बदलाव करती हैं। बता दें कि समीक्षा के बाद संभावना रहती है कि सिलेंडर के दाम बढ़ेंगे या घटेंगे। ऐसे में आम जनता भी एक तारीख का बेसब्री से इंतजार करती है। हालांकि कई बार ऐसा भी होता है कि एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम यथावत रहते हैं। 

होम लोन हो जाएगा महंगा, छूट होगी खत्म
अपने घर का सपना संजोए ऐसे लोग जो एलआईसी हाउसिंग से होम लोन लेकर अपना यह सपना पूरा करना चाहते हैं उनके लिए बुरी खबर है। 30 नवंबर के बाद यह होम लोग महंगा हो जाएगा। दरअसल, त्योहारी सीजन के दौरान अधिकतर बैंकों ने होम लोन पर ऑफर की पेशकश की थी। इस ऑफर के तहत कम ब्याज दर और शून्य प्रोसेसिंग फीस जैसे बेनेफिट शामिल हैं। इनमें शामिल फाइनेंस कंपनी एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस का ऑफर 30 नवंबर को खत्म हो जाएगा। हालांकि, कई बैंकों का यह ऑफर 31 दिसंबर तक जारी रहेगा।  

यूएएन से आधार लिंक न कराया तो घाटा
30 नवबंर यूएएन खाते को आधार से लिंक करने के लिए आखिरी तिथि है। इस संबंध में आई रिपोर्टों की मानें तो इसे बढ़ाकर 30 नवंबर किया गया था, जिसके और आगे बढ़ने की उम्मीद नहीं है। ऐसे में अपने यूएएन को आधार से जल्द लिंक करा लें, नहीं तो आपके पीएफ खाते का पैसा रुक सकता है। 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

बालाघाट के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 07 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

बालाघाट के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 07 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  बालाघाट जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

5 hours ago
NAAC की तर्ज पर मध्यप्रदेश में SAAC की शुरुआत, 341 संस्थानों को मिलेगा प्रशिक्षण

NAAC की तर्ज पर मध्यप्रदेश में SAAC की शुरुआत, 341 संस्थानों को मिलेगा प्रशिक्षण

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं उत्कृष्टता…

5 hours ago
विदेश यात्राओं, नए कॉन्ट्रैक्ट्स और वीआईपी कल्चर पर लगाई रोक

विदेश यात्राओं, नए कॉन्ट्रैक्ट्स और वीआईपी कल्चर पर लगाई रोक

भोपाल  देश में वित्तीय प्रबंधन और सरकारी खर्चों में पारदर्शिता को लेकर राज्य सरकारें अब…

5 hours ago
प्राकृतिक खेती और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन से बढ़ाएं आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्राकृतिक खेती और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन से बढ़ाएं आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है  कि किसान उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाकर,…

6 hours ago
रीवा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

रीवा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाणा के निर्देशन में प्रदेश में संचालित राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान “नशे…

6 hours ago
लगभग 10 वर्ष बाद जेल विभाग के 40 अधिकारियों को पदोन्नति

लगभग 10 वर्ष बाद जेल विभाग के 40 अधिकारियों को पदोन्नति

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के पदोन्नति संबंधी निर्णय के अनुपालन में जेल विभाग में लंबे समय…

6 hours ago