छत्तीसगढ़

गरियाबंद : तेंदुए की खाल बेचने के फिराक में घूम रहे 3 आरोपी गिरफ़्तार

तेंदुए की खाल बेचने के फिराक में घूम रहे ओडिशा के 3 आरोपियों को उदंती सीतानदी अभ्यारण्य की एंटी पोचिंग टीम ने धर दबोचा। बता दें कि 27 नवंबर को उदंती सीतानदी अभ्यारण्य की एंटी पोचिंग टीम को सूचना मिली थी कि बीरीघाट क्षेत्र में कुछ संदिग्ध तेंदुए की खाल को बेचने ग्राहक तलाश रहे । इस सूचना पर टीम ने तेंदुए की खाल के साथ तीन आरोपियों को हिरासत में लिया।

अभ्यारण्य प्रशासन ने आज प्रेस नोट जारी कर बताया कि आरोपी कार्तिक गोड 45 वर्ष उसका बेटा गोरांगो गोड 23 वर्ष के अलावा उपेंद्र रावत 25 वर्ष को खाल के साथ हिरासत में लिया गया। तीनों आरोपी ओडिशा चंदाहांडी थाना क्षेत्र के चकामाल ग्राम के निवासी हैं। उपनिदेशक वरुण जैन के मार्गदर्शन में टीम का नेतृत्व कर रहे उदंती अभ्यारण्य के सहायक संचालक गोपाल कश्यप ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि तेंदुए को जहर देकर मारा गया।

शिकार के मामले में अन्य और आरोपी है। जिसकी पतासाजी की जा रही है। कश्यप ने कहा कि पेशेवर इन तस्करों के निशानदेही पर आगे की पड़ताल जारी है. आगे बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। आरोपियों के विरूद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्यवाही कर 28 को देवभोग न्यायालय में पेश किया गया, जहां से तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। इस अभियान में सुशील सागर रेंजर इंदागांव, चंद्रबली ध्रुव उपनोडल अधिकारी, राकेश मार्कडेय, चूरामन धृत लहरे, ओमप्रकाश राव, फलेश्वर दीवान, ऋषि ध्रुव समेत अन्य वन कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।

kgnews

Recent Posts

CG : आकाशीय बिजली गिरने से बीआरसी कार्यालय में लगी आग, शिक्षण सामग्री जलकर खाक…

CG : आकाशीय बिजली गिरने से बीआरसी कार्यालय में लगी आग, शिक्षण सामग्री जलकर खाक…

नारायणपुर । जिले के ओरछा स्थित बीआरसी लिंक कार्यालय में शनिवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने…

7 minutes ago
CG : किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने राज्यभर में निरीक्षण अभियान जारी…

CG : किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने राज्यभर में निरीक्षण अभियान जारी…

रायपुर । किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य…

10 minutes ago
CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने की सौजन्य मुलाकात…

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने की सौजन्य मुलाकात…

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज शाम राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय…

16 minutes ago
CG : तेज आंधी में चोखरधानी रेस्टोरेंट की पार्किंग शेड गिरी, बड़ा हादसा टला…

CG : तेज आंधी में चोखरधानी रेस्टोरेंट की पार्किंग शेड गिरी, बड़ा हादसा टला…

रायपुर । राजधानी रायपुर में शुक्रवार शाम तेज हवा और आंधी के बीच तेलीबांधा थाना…

20 minutes ago
CG : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना : सौर ऊर्जा अपनाएं, बिजली बिल घटाएं…

CG : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना : सौर ऊर्जा अपनाएं, बिजली बिल घटाएं…

रायपुर । प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से आम नागरिकों को स्वच्छ एवं…

36 minutes ago
नक्सल प्रभावित 5 लोगों और 2 सरेंडर नक्सलियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, सरकार का बड़ा फैसला

नक्सल प्रभावित 5 लोगों और 2 सरेंडर नक्सलियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, सरकार का बड़ा फैसला

मोहला. मोहला–मानपुर –अंबागढ़ चौकी जिले में शासन की पुनर्वास नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत…

38 minutes ago