रायपुर

गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

रायपुर 8 अगस्त 2020 . छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष एवं विधायक श्री कुलदीप सिंग जुनेजा आयुक्त डॉ. अय्याज तंबोली के साथ पाटन, अभनपुर, डूमरतराई का सघन दौरा कर विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष श्री जुनेजा ने विभिन्न कार्यों का अवलोकन कर उसे तत्परता के साथ समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिए।     इसके साथ ही श्री जुनेजा ने डुमरतराई में थोक बाजार के पास रिक्त भूमि पर व्यावसायिक उपयोग हेतु योजना बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उनके द्वारा अभनपुर में आवासीय योजनाओं  हेतु चिन्हाकिंत विभिन्न भूमि का अवलोकन किया गया। श्री जुनेजा द्वारा पाटन में निर्मित दीन दयाल आवास योजना एवं अटल आवास योजना का निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा कालोनी की साफ-सफाई हेतु तत्काल कार्यवाही करने के साथ ही कालोनी के सड़क, नाली सिवर लाईन को सुव्यसस्थित करने के निर्देश दिए। आयुक्त द्वारा बताया गया कि सड़क निर्माण, नाली, सिवर लाईन एवं भवनों के रिपेयर की निविदा आमंत्रित की गई है।    निरीक्षण के समय अध्यक्ष श्री जुनेजा द्वारा अटल आवास पाटन के हितग्राहियों से चर्चा के दौरान उन्हें अवगत कराया गया कि पानी की समस्या का निराकरण कर लिया गया है। सड़क, नाली, सिवर लाईन , साफ सफाई व भवनों के रिपेयर का कार्य शीघ्र किया जा रहा है। अध्यक्ष श्री जुनेजा द्वारा निरीक्षण के दौरान जी.ए.डी. कालोनी पाटन, परसदा एवं अन्य सभी कालोनियों में वृक्षा-रोपण के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर आयुक्त श्री एच.के.जोशी, अपर आयुक्त श्री एच.के.वर्मा, उपायुक्त श्री आर.के.राठौर, उपायुक्त श्री अजीत सिंह पटेल, सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।

kgnews

Recent Posts

बालाघाट के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 07 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

बालाघाट के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 07 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  बालाघाट जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

6 hours ago
NAAC की तर्ज पर मध्यप्रदेश में SAAC की शुरुआत, 341 संस्थानों को मिलेगा प्रशिक्षण

NAAC की तर्ज पर मध्यप्रदेश में SAAC की शुरुआत, 341 संस्थानों को मिलेगा प्रशिक्षण

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं उत्कृष्टता…

6 hours ago
विदेश यात्राओं, नए कॉन्ट्रैक्ट्स और वीआईपी कल्चर पर लगाई रोक

विदेश यात्राओं, नए कॉन्ट्रैक्ट्स और वीआईपी कल्चर पर लगाई रोक

भोपाल  देश में वित्तीय प्रबंधन और सरकारी खर्चों में पारदर्शिता को लेकर राज्य सरकारें अब…

6 hours ago
प्राकृतिक खेती और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन से बढ़ाएं आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्राकृतिक खेती और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन से बढ़ाएं आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है  कि किसान उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाकर,…

6 hours ago
रीवा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

रीवा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाणा के निर्देशन में प्रदेश में संचालित राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान “नशे…

6 hours ago
लगभग 10 वर्ष बाद जेल विभाग के 40 अधिकारियों को पदोन्नति

लगभग 10 वर्ष बाद जेल विभाग के 40 अधिकारियों को पदोन्नति

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के पदोन्नति संबंधी निर्णय के अनुपालन में जेल विभाग में लंबे समय…

7 hours ago