कोरबा

छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसाइटी ने किया रक्तदान

कोरबा, 22 अगस्त । कोरोना काल में जहां लोग एक दूसरे से शारीरिक दूरी बनाए हुए हैं और हॉस्पिटल जाने से परहेज कर रहे। वहीं कुछ युवा ऐसे भी हैं जो मानव सेवा के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहे। इसी क्रम में कुछ युवा स्वयंसेवक रक्त की कमी दूर करने की कोशिश कर रहे। रिंकी चिरिपाल के प्रसव वक्त रेयर ग्र्रुप ए-नेगेटिव होने के कारण गर्भवती के लिए रक्त नहीं मिल पा रहा था। जिसमें रक्तदाता निकेश कुमार, प्रशांत पाटिल व दीनू साहू ने तीन यूनिट ए-नेगेटिव रक्तदान किया।

रक्तवीरों का यह योगदान छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसाइटी के बैनर तले दिया जा रहा है। ट्रामा सेंटर में भर्ती उर्मिला देवी के लिए एबी-नेगेटिव ब्लड की जरूरत थी, जिसके लिए संस्था के अतुल मिश्रा ने रक्तदान किया। ट्रामा सेंटर में भर्ती अजय राव के लिए सौरभ साहू और मनोज दास ने एबी-नेगेटिव रक्तदान किया। रेयर माने जाने वाले ब्लड ग्रुप की व्यवस्था कर संस्था के सदस्यों ने तीन दिन में दस यूनिट रक्त जुटाया। 100 बेड में भर्ती आत्माराम के लिए संस्था ने एक यूनिट बी.नेगेटिव रक्त की व्यवस्था की गई। ऐसे ही एक मामले में देवनाथ हॉस्पिटल में भर्ती मरीज केतकी मानिकपुरी जिन्हें ओ नेगेटिव की जरूरत थी, उनके लिए दो यूनिट रक्त की व्यवस्था की गई। इस तरह बहुत ही रेयर माने जाने वाले ब्लड गु्रप की व्यवस्था कर सोसाइटी ने एक बार फिर नि: स्वार्थ सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया।

kgnews

Recent Posts

बालाघाट के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 07 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

बालाघाट के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 07 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  बालाघाट जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

5 hours ago
NAAC की तर्ज पर मध्यप्रदेश में SAAC की शुरुआत, 341 संस्थानों को मिलेगा प्रशिक्षण

NAAC की तर्ज पर मध्यप्रदेश में SAAC की शुरुआत, 341 संस्थानों को मिलेगा प्रशिक्षण

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं उत्कृष्टता…

6 hours ago
विदेश यात्राओं, नए कॉन्ट्रैक्ट्स और वीआईपी कल्चर पर लगाई रोक

विदेश यात्राओं, नए कॉन्ट्रैक्ट्स और वीआईपी कल्चर पर लगाई रोक

भोपाल  देश में वित्तीय प्रबंधन और सरकारी खर्चों में पारदर्शिता को लेकर राज्य सरकारें अब…

6 hours ago
प्राकृतिक खेती और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन से बढ़ाएं आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्राकृतिक खेती और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन से बढ़ाएं आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है  कि किसान उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाकर,…

6 hours ago
रीवा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

रीवा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाणा के निर्देशन में प्रदेश में संचालित राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान “नशे…

6 hours ago
लगभग 10 वर्ष बाद जेल विभाग के 40 अधिकारियों को पदोन्नति

लगभग 10 वर्ष बाद जेल विभाग के 40 अधिकारियों को पदोन्नति

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के पदोन्नति संबंधी निर्णय के अनुपालन में जेल विभाग में लंबे समय…

6 hours ago