जेपी नड्डा बिना अनुमति बंगाल में करेंगे रथ यात्रा, टीएमसी निकालेगी बाइक रैली

भाजपा के राष्टीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार रात कोलकाता पहुंचे। वह पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के लिए जन समर्थन जुटाने के उद्देश्य से राज्य में ‘रथयात्रा’ शुरू करने वाले हैं। नड्डा के कोलकाता हवाई अड्डे पर पहुंचने पर उनकी आगवानी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय एवं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने की।

भगवा दल के सूत्र ने बताया कि नड्डा शनिवार को नदिया जिले के नवद्वीप से ‘परिवर्तन यात्रा’ की शुरुआत करेंगे, जो 15वीं सदी के संत चैतन्य महाप्रभु का जन्मस्थान है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा भी महीने में प्रस्तावित पांच रथ यात्राओं में से दो को शुरू करने की संभावना है। 

हालांकि शनिवार दोहपर को टीएमसी भी दो दिवसीय बाइक रैली निकालेगी और तकरीबन इसी समय नड्डा रथ यात्रा की शुरुआत करेंगे। टीएमसी ने अपने कैंपेन का नाम जनसमर्थन यात्रा दिया है, ये दो दिवसीय यात्रा है और शनिवार को छपरा से हरी झंडी दिखाई जाएगी। टीएमसी रैली कृष्णानगर से शुरुआत करेगी और पलाशी में इसका अंत होगा।

अभी तक पुलिस ने भाजपा के रथ यात्रा को अनुमति नहीं दी है, जबकि भाजपा की ओर से यह बयान आ गया है कि बिना पुलिस की अनुमति के भी वो रथ यात्रा निकालेंगे। इसके अलावा शनिवार की शाम को जेपी नड्डा नवाबद्वीप का दौरा करेंगे, जहां वो शाम चार बजे परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करेंगे। 

शनिवार को नदिया जिले से इस कैंपेन शुरुआत होगी और लगभग एक महीने लंबे चलने वाले इस कैंपेन में कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। 

कोर्ट ने नहीं दिया स्थगन प्रस्ताव: विजयवर्गीय
भाजपा सांसद कैलाश विजयवर्गीय ने शुक्रवार को कहा, अदालत ने रथ यात्रा पर स्थगन आदेश नहीं दिया है, इसलिए जिला प्रशासन इसे रोक नहीं सकता है। विपक्ष के रूप में, लोगों के बीच जाना हमारा मौलिक अधिकार है। 6 फरवरी को नड्डा जी यात्रा का उद्घाटन करेंगे और 11 फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कूचबिहार से एक अन्य यात्रा में शामिल होंगे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  सतना जिले के थाना कोलगवां क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

7 hours ago
डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

रायपुर   छत्तीसगढ़ में कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में किसानों का बढ़ता रुझान खेती…

7 hours ago
ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

रायपुर  ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए विकसित भारत जी राम जी…

8 hours ago
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं…

8 hours ago
महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

रायपुर महादेव एप ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई…

9 hours ago
कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

​रायपुर     छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता…

9 hours ago