क्राइम

दरोगा की हत्या: विवेचना पर जाने के दौरान ही पीछा कर रहे थे बदमाश, सूने रास्ते पर गोलियों से भून डाला

फिरोजाबाद के अरांव थाने में तैनात उपनिरीक्षक दिनेश कुमार मिश्रा (55) की बृहस्पतिवार शाम करीब 8:15 बजे चंदपुरा-पीथेपुर गांव के मध्य बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वह धीरज शर्मा नामक युवक के साथ बाइक से अरांव-मैनपुरी मार्ग स्थित गांव चंदपुरा में दहेज उत्पीड़न के मामले की विवेचना कर लौट रहे थे।

हत्या करने के बाद अज्ञात बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। कन्नौज के थाना इंदरगढ़ के गांव सदाअतपुर निवासी मिश्रा अरांव थाना में तैनात थे। वापसी में वे बाइक खुद चला रहे थे। 

सीने में गोली लगने के बाद मिश्रा जमीन पर गिर गए। सूचना मिलने पर एसपी देहात कुमार रणविजय सिंह, सीओ सिरसागंज प्रवीण तिवारी एवं थाना प्रभारी अरांव सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। घायल दारोगा को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया। यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित
घटना के बाद जिला अस्पताल पहुंचे एसएसपी आशीष तिवारी ने कहा कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी समेत चार टीमें गठित की गई हैं। बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। देर रात घटनास्थल पर आईजी भी पहुंच गए। बाइक पर मिश्रा के साथ पीछे बैठे धीरज शर्मा को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।

सूने रास्ते में बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
दरोगा दिनेश मिश्रा की जिस तरह हत्या हुई है, उसे देखकर लगता है कि बदमाशों ने गोली मारने ने लिए पहले से ही इस जगह को चुना था। बदमाश दरोगा की रेकी कर रहे थे। शाम को दरोगा के विवेचना पर जाने के दौरान ही वह उनका पीछा कर रहे थे। घात लगाकर बैठे बदमाशों ने सूनसान रहने वाले अरांव से पीथेपुर मार्ग में दरोगा को ही गोली मारी।

सटाकर मारी गई गोली, कहीं कोई नजदीकी तो नहीं
दरोगा को जिस तरह गोली मारी गई उससे पुलिस को संदेह है, कि कहीं दरोगा को गोली मारने वाला नजदीकी तो नहीं है। पुलिस की अभी तक की प्राथमिकी जांच में जिस तरह दारोगा के साथ चलने वाले निजी कर्मी धीरज शर्मा को हिरासत में लिया है।

आगरा के कालिंदी विहार में रहता है परिवार
दरोगा इससे पहले हेड मोहर्रिर थे। कुछ समय पहले ही उनका प्रमोशन हुआ था, वह फिरोजाबाद में दरोगा थे। दरोगा के बेटे मोहित मिश्रा ने बताया कि वह आगरा में रहकर पढ़ाई कर रहा है, आगरा में कई थानों में तैनाती के दौरान उन्होंने कालिंदी विहार में खुद का मकान लिया था।

आईजी बोले जल्द किया जाए घटना का खुलासा
दरोगा की हत्या की खबर सुनकर आईजी दीपक कुमार रात में ही अरांव घटनास्थल पहुंचे। वहां पर लोगों से बातचीत की। घटना के साक्ष्य भी देखे। इसके बाद वह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, आईजी ने एसएसपी आशीष तिवारी को घटना का खुलासा जल्द से जल्द करने को कहा।

दरोगा के साथ बैठे धीरज ने ही दी पुलिस को सूचना
दरोगा के साथ बाइक पर पीछे बैठे धीरज शर्मा को दारोगा ने निजी रूप से रखा था। उसने सबसे पहले क्षेत्रीय पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद तुरंत उनके बेटे मोहित को बताया कि उनके पिता का एक्सीडेंट हो गया है।

वर्ष 2016 में पुलिस मुठभेड़ में लगी थी गोली
दरोगा के बेटे मोहित ने बताया कि पिता दिनेश मिश्रा को वर्ष 2016 में भी एक मुठभेड़ के दौरान गोली लगी थी। उस समय वह रकाबगंज थाने की ईदगाह चौकी में तैनात थे। उस समय पेट में गोली लगी थी। उस समय भी करीब दो महीने उनका उपचार चला था। हालांकि मोहित ज्यादा जानकारी घटनाक्रम की नहीं दे पा रहा है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में नकली खाद-बीज पर बड़ा एक्शन, 28 दुकानों की बिक्री पर रोक, 33 को नोटिस

छत्तीसगढ़ में नकली खाद-बीज पर बड़ा एक्शन, 28 दुकानों की बिक्री पर रोक, 33 को नोटिस

जगदलपुर. खरीफ सीजन के दौरान किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद और बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य…

17 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 8 जुलाई को करेंगे डूमरतराई के नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 8 जुलाई को करेंगे डूमरतराई के नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 8 जुलाई को करेंगे डूमरतराई के नवीन थोक बाजार का नामकरण…

27 minutes ago
CG : कलेक्टर ने पीएमश्री स्कूल प्राचार्य को जारी किया नोटिस …

CG : कलेक्टर ने पीएमश्री स्कूल प्राचार्य को जारी किया नोटिस …

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के पीएमश्री सेजेस सारंगढ़ के प्राचार्य लक्ष्मी प्रसाद पटेल को कलेक्टर ने कारण…

36 minutes ago
CG : बजाड़ी गांव में मिला दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू …

CG : बजाड़ी गांव में मिला दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू …

गरियाबंद। जिले के बजाड़ी गांव में एक दुर्लभ वन्यजीव पैंगोलिन (खालखपरी) मिलने से वन विभाग…

41 minutes ago
CG : अमानक खाद-बीज बेचने वालों पर कार्रवाई, 6 दुकानों से सामग्री जब्त …

CG : अमानक खाद-बीज बेचने वालों पर कार्रवाई, 6 दुकानों से सामग्री जब्त …

जगदलपुर। खरीफ सीजन को देखते हुए किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद और बीज उपलब्ध कराने के…

49 minutes ago
CG : शिवनाथ नदी में तेज बहाव, जलाशयों में बढ़ा पानी, मोंगरा बैराज अभी 13 फीसदी भरा …

CG : शिवनाथ नदी में तेज बहाव, जलाशयों में बढ़ा पानी, मोंगरा बैराज अभी 13 फीसदी भरा …

राजनांदगांव। जिले में पिछले चार दिनों से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने सूखे जैसे…

56 minutes ago