Categories: दिल्ली

दिल्ली – जापानी हाईटेक मशीनों से हो रहा सैनिटाइजेशन

लॉकडाउन 2.0 की तैयारियों के बीच देश में लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सिर्फ दिल्ली में ही अब तक 1154 कोरोना के पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। वहीं फरीदाबाद में सोमवार सुबह दो नए पॉजिटिव केस समाने आए हैं। दिल्ली सरकार अब तक 30 से ज्यादा इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर उन्हें सील कर चुकी है।दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि दिल्ली में 43 कंटेनमेंट जोन हैं। यदि किसी क्षेत्र में तीन या तीन से अधिक पॉजिटिव मामले हैं तो हम इसे हॉटस्पॉट घोषित कर रहे हैं। कल दिलशाद गार्डन से 180 रैंडम नमूने एकत्र किए गए थे। अभी हमें रैपिड टेस्टिंग किट का इंतजार है।दिल्ली के आप विधायक राघव चड्ढा ने बताया कि राजेंद्र नगर में एहतियात के तौर पर सैनिजाइजेशन कराया गया है ताकि कोरोना वायरस न फैले। उन्होंने बताया कि जिस जापानी हाई-टेक मशीन से इलाके को सैनिसटाइज किया गया है उससे शहर के रेड और ऑरेंज जोन को भी सैनिटाइज किया जाएगाजाकिर नगर की गली नं. 18 को एक COVID19 ‘कंटेनमेंट जोन’ घोषित किया गया है। कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद जाकिर नगर के बाकी हिस्सों को ‘बफर जोन’ घोषित कर दिया गया है। दिल्ली में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1154 और मरने वालों की संख्या 24 है। पुलिस कर्मचारी का कहना है कि ‘अगर किसी का अंदर जाना जरूरी है जैसे डॉक्टर, सफाई कर्मचारी तो उन्हें सेनिटाइज कर भेजा जा रहा है। पंखे के बीच में दवाई है, जैसे पंखा चलता है दवाई का फवारा लोगों पर गिरता है जिससे सेनिटाइजेशन होती है’।

kgnews

Recent Posts

बालाघाट के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 07 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

बालाघाट के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 07 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  बालाघाट जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

6 hours ago
NAAC की तर्ज पर मध्यप्रदेश में SAAC की शुरुआत, 341 संस्थानों को मिलेगा प्रशिक्षण

NAAC की तर्ज पर मध्यप्रदेश में SAAC की शुरुआत, 341 संस्थानों को मिलेगा प्रशिक्षण

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं उत्कृष्टता…

6 hours ago
विदेश यात्राओं, नए कॉन्ट्रैक्ट्स और वीआईपी कल्चर पर लगाई रोक

विदेश यात्राओं, नए कॉन्ट्रैक्ट्स और वीआईपी कल्चर पर लगाई रोक

भोपाल  देश में वित्तीय प्रबंधन और सरकारी खर्चों में पारदर्शिता को लेकर राज्य सरकारें अब…

6 hours ago
प्राकृतिक खेती और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन से बढ़ाएं आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्राकृतिक खेती और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन से बढ़ाएं आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है  कि किसान उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाकर,…

7 hours ago
रीवा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

रीवा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाणा के निर्देशन में प्रदेश में संचालित राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान “नशे…

7 hours ago
लगभग 10 वर्ष बाद जेल विभाग के 40 अधिकारियों को पदोन्नति

लगभग 10 वर्ष बाद जेल विभाग के 40 अधिकारियों को पदोन्नति

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के पदोन्नति संबंधी निर्णय के अनुपालन में जेल विभाग में लंबे समय…

7 hours ago