दुर्ग : विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों द्वारा भरे गए नामांकनों की जांच अब पूरी हो चुकी है. दुर्ग जिले की बात करें तो यहां विधानसभा निर्वाचन के दौरान कुल 115 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किए. जिसमें कुल 12 नामांकन निरस्त हुए. पाटन विधानसभा क्षेत्र से अजय चंद्राकर जो आप पार्टी से हैं. उनका नामांकन निरस्त कर दिया गया. बताया जा रहा है कि 2 आवेदन होने के कारण निरस्त किया गया.पाटन में कुल 19 नामांकन दाखिल हुए. वहीं भिलाई नगर में कुल 14 नामांकन दाखिल हुए जिसमें एक हरिचंद का नामांकन खारिज हुआ. दुर्ग शहर से कुल 29 नामांकन दाखिल हुए. जिसमें सुरेन्द्र कुमार वर्मा का हस्ताक्षर और शपथ न होने और जसमीत सिंह के प्रस्तावक न होने से नामांकन ख़ारिज हुआ. दुर्ग ग्रामीण से कुल 16 नामांकन दाखिल हुए. जिसमें 1 लक्ष्मी वर्मा आम आदमी पार्टी का ख़ारिज हुआ.वैशाली नगर से कुल 21 नामांकन दाखिल हुए जिसमें करीम अली खान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और गणेश कुमार हिमांशु भारतीय जनता पार्टी कुल 2 नामांकन खारिज हुआ. अहिवारा से कुल 16 नामांकन दाखिल हुए जिसमें 5 नामांकन खारिज हुए. जिसमें रिशि टंडन जनता कांग्रेस, ओनी कुमार महिलांग भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, राजन कुठैल कांग्रेस, संतोष कुमार बंजारे बसपा था. अमर दास नारंगे शिवसेना पार्टी के नाम शामिल है.
रायपुर. अल नीनो के असर से मानसून के कमजोर होने पर मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री विष्णु देव…
3 जुलाई को रायपुर में दौड़ेगा छत्तीसगढ़, होगा भव्य 'सहकार संकल्प दौड़' का आयोजन सहकारिता,…
भोपाल केंद्र सरकार ने ‘विकसित भारत–रोजगार और आजीविका मिशन गारंटी (ग्रामीण) अधिनियम, 2025' (VB-G Ram-G)…
रायपुर : प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना प्रदेश में ऊर्जा आत्मनिर्भरता और…
रायपुर : खनन प्रभावित क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ)…
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में किसानों की आय बढ़ाने…