राजनांदगांव

देशवासी कोरोना के तो मोदी प्रजातंत्र के खात्मे पर आमादा : आफताब

राजनांदगांव। केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कांग्रेस नेता आफताब आलम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों के कारण सीमा में तैनात जवानों की जान पर बन आई, वहीं देश के हर नागरिक की जान कोरोना में बरती गई लापरवाही से खतरे में है। मोदी सरकार देशवासियों की स्वास्थ्य की रक्षा के उपायों की चिंता को दरकिनार कर लगातार अपनी स्वयं की राजनीतिक ब्रांडिंग करते हुए गैर-भाजपाई राज्य सरकारों को अस्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं, उनकी यह जानलेवी सत्तापिपासा घोर निंदनीय है। आलम ने कहा कि एक राष्ट्रप्रमुख होने के नाते उनका कदम गैर जिम्मेदारना है। आज यह विषय पूरे देशवासियों के समक्ष है कि जब कोई राष्ट्र प्रमुख राष्ट्रीय आपदा अधिनियम की धज्जियां उड़ाए तो क्या ऐसे में उन पर कार्रवाई नहीं होनी चाहिए, जहां ऐसे विषम परिस्थितियों में आम आदमी जरूरी आवश्यकताओं के लिए जरा भी लाकडाऊन का उल्लघंन करते पाया जाता है, तो प्रशासनिक नमुाईदें लाठियां और डंडे बरसाने से नहीं चुके रहे है। श्री आलम ने कहा कि मोदी देशवासियों के सामने लगातार झूठ बोल रहे है। 8 करोड़ प्रवासी मजदूरों को मुफ्त भोजन देने की बात कही थी, जबकि सच्चाई यह है कि मात्र सवा दो करोड़ों मजदूरों को ही भोजन मिला। लगातार गिरती अर्थव्यवस्था को संभालने का कोई सार्थक प्रयास नहीं हो रहा है। परिणामस्वरूप आज 4 करोड़ लोग तीन माह के भीतर गरीबी रेखा के नीचे चले गए है। प्रधानमंत्री मोदी का गरीब कल्याण एक तरह से जुमला साबित हुआ है। भारत में कुल निर्माण श्रमिक 5 करोड़ है। जिसमें से सिर्फ डेढ़ करोड़ श्रमिकों को ही नगद लाभ प्राप्त हुआ। श्री आलम ने कहा कि ऐसे कोरोनाकाल के विकट परिस्थितियों में भी मोदी चुपके से देश के सार्वजनिक उपक्रमों का बेचे जा रहे है। उन्होंने कहा कि कोरोना के लिए भारत द्वारा 70 वर्षो में अर्जित वैज्ञानिक और चिकित्सकीय अनुसंधानों एवं विकास के ऊपर उन्होनें थाली बजाकर और दिया जलाकर प्रश्रचिन्ह लगा दिया। यह निश्चित रूप से भारत के लिए दुर्भाग्यपूर्ण क्षण था। आज हर आम आदमी उनके लगातार प्रजातंत्र, सार्वजनिक उपक्रम के ऊपर किए गए प्रहारों की निंदा करता है।

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को करेंगे इंदौर से आबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को करेंगे इंदौर से आबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा का शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 जुलाई, बुधवार को इंदौर में मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति-2025…

46 minutes ago
दशकों तक नक्सल हिंसा ने विकास, शिक्षा और जनजीवन को किया प्रभावित, अब बस्तर शांति और विश्वास के नए दौर की ओर अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

दशकों तक नक्सल हिंसा ने विकास, शिक्षा और जनजीवन को किया प्रभावित, अब बस्तर शांति और विश्वास के नए दौर की ओर अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में नक्सलवाद से मुक्ति के लिए केंद्र…

46 minutes ago
एमपी पुलिस के प्रमोशन में बड़ी चूक, दिवंगत पुलिसकर्मी का नाम सूची में, जीवित कर्मचारी परेशान

एमपी पुलिस के प्रमोशन में बड़ी चूक, दिवंगत पुलिसकर्मी का नाम सूची में, जीवित कर्मचारी परेशान

 इंदौर पुलिस विभाग में थोकबंद पदोन्नति के बाद हड़कंप मच गया है। सूची में गड़बड़ी…

56 minutes ago
साय सरकार के सुशासन में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिली आर्थिक मजबूती, 10,160 हितग्राहियों के खातों में पहुँची 1.39 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि

साय सरकार के सुशासन में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिली आर्थिक मजबूती, 10,160 हितग्राहियों के खातों में पहुँची 1.39 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप वनवासी एवं तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के…

1 hour ago
अंधविश्वास बना हत्या की वजह, पत्थलगांव में बहू की हत्या के आरोप में जेठ गिरफ्तार

अंधविश्वास बना हत्या की वजह, पत्थलगांव में बहू की हत्या के आरोप में जेठ गिरफ्तार

पत्थलगांव  टोनही का आरोप लगा कर जेठ ने डंडे से पीट-पीट कर विधवा बहु की…

1 hour ago
जगदीशपुर में होगी मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जगदीशपुर में होगी मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक 18 जुलाई,…

2 hours ago