पंजाब में पुलिस टीम पर हमला, कई पुलिसकर्मी घायल

पंजाब के पटियाला में कर्फ्यू के दौरान पुलिस टीम पर हमला हुआ है। हमले में एक एएसआई का हाथ कट गया है तो कई अन्य पुलिसकर्मी घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हमलावरों को घेर लिया है, साथ ही उनसे आत्मसमर्पण की अपील की जा रही है। फिलहाल घटनास्थल पर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।घटना रविवार (12 अप्रैल) सुबह की है। सन्नौर सब्जी मंडी में निहंग सिंह खरीददारी के लिए आए थे। तभी नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उनसे कर्फ्यू पास दिखाने के लिए कहा। इस पर पुलिस और निहंग सिंहों के बीच बहस हो गई। देखते ही देखते आरोपियों ने पुलिस पर हमला बोल दिया।

इसके बाद आरोपियों ने नाका तोड़कर भागने की कोशिश की। हमले में घायल सभी पुलिसकर्मियों को पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले में एएसआई हरजीत सिंह का हाथ कट गया  है। उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है।

वारदात के बाद निहंग सिंह डेरे में छिप गए हैं, फिलहाल पुलिस ने पूरे डेरे को घेर रखा है। लगातार पुलिस आरोपियों से आत्मसमर्पण के लिए लाउडस्पीकर पर अपील कर रही है। वहीं डेरे के भीतर से निहंग सिंह भी लाउडस्पीकर से प्रशासन पर जुबानी हमला कर रहे हैं। वहां का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

पूरे मामले में पंजाब डीजीपी दिनकर गुप्ता ने कहा कि आज (12 अप्रैल) सुबह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में निहंगों के एक समूह ने पटियाला की सब्जी मंडी में कुछ पुलिस अधिकारियों और मंडी बोर्ड के एक अधिकारी को घायल कर दिया। एएसआई हरजीत सिंह, जिनका हाथ कटा है वे पीजीआई चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। मैंने पीजीआई के निदेशक से बात की है, जिन्होंने सर्जरी के लिए पीजीआई के शीर्ष प्लास्टिक सर्जन की नियुक्ति की है। सर्जरी अभी शुरू हो जाएगी। निहंगों को गिरफ्तार किया जाएगा और आगे की कार्रवाई जल्द की जाएगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को करेंगे इंदौर से आबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को करेंगे इंदौर से आबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा का शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 जुलाई, बुधवार को इंदौर में मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति-2025…

1 hour ago
दशकों तक नक्सल हिंसा ने विकास, शिक्षा और जनजीवन को किया प्रभावित, अब बस्तर शांति और विश्वास के नए दौर की ओर अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

दशकों तक नक्सल हिंसा ने विकास, शिक्षा और जनजीवन को किया प्रभावित, अब बस्तर शांति और विश्वास के नए दौर की ओर अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में नक्सलवाद से मुक्ति के लिए केंद्र…

1 hour ago
एमपी पुलिस के प्रमोशन में बड़ी चूक, दिवंगत पुलिसकर्मी का नाम सूची में, जीवित कर्मचारी परेशान

एमपी पुलिस के प्रमोशन में बड़ी चूक, दिवंगत पुलिसकर्मी का नाम सूची में, जीवित कर्मचारी परेशान

 इंदौर पुलिस विभाग में थोकबंद पदोन्नति के बाद हड़कंप मच गया है। सूची में गड़बड़ी…

1 hour ago
साय सरकार के सुशासन में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिली आर्थिक मजबूती, 10,160 हितग्राहियों के खातों में पहुँची 1.39 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि

साय सरकार के सुशासन में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिली आर्थिक मजबूती, 10,160 हितग्राहियों के खातों में पहुँची 1.39 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप वनवासी एवं तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के…

2 hours ago
अंधविश्वास बना हत्या की वजह, पत्थलगांव में बहू की हत्या के आरोप में जेठ गिरफ्तार

अंधविश्वास बना हत्या की वजह, पत्थलगांव में बहू की हत्या के आरोप में जेठ गिरफ्तार

पत्थलगांव  टोनही का आरोप लगा कर जेठ ने डंडे से पीट-पीट कर विधवा बहु की…

2 hours ago
जगदीशपुर में होगी मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जगदीशपुर में होगी मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक 18 जुलाई,…

2 hours ago