Home » परिस्थितियां विपरीत पर छ ग सरकार आपके साथ – पदम कोठारी

परिस्थितियां विपरीत पर छ ग सरकार आपके साथ – पदम कोठारी

12/04/2020


विधायक के साथ राहत सामग्री व मास्क लेकर पहुंचे छुरिया डोंगरगांव

राजनांदगांव- कोरोना प्रकोप से जनता को राहत दिलाने जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण राजनांदगांव के अध्यक्ष पदम कोठारी पार्टी संगठन से मिले निर्देशों एवं अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए जिले के सभी ब्लॉकों में जाकर के जनसेवा में लगे कांग्रेस पदाधिकारियों कार्यकर्ताओ को निरंतर लगन से लगे रहने उनका उत्साहवर्धन कर आम जनता को राहत सामग्री, सब्जी एवं मास्क का वितरण कर रहे हैं।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता दुबे ने बताया कि जिलाध्यक्ष कोठारी अपनी नियुक्ति के पश्चात निरंतर क्षेत्र से संपर्क बनाकर कोरोना महामारी के प्रकोप से जनता को बचने बचाने राहत देने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की योजनाओं से रूबरू करा रहे हैं वनांचल क्षेत्रों के बाद मैदानी इलाकों में राहत सामग्री के साथ पहुंच रहे हैं इसी क्रम में विधायक छन्नी साहू के साथ छुरिया ब्लॉक के ग्राम चारभाटा ,लाटमेटा डोंगरगांव ब्लॉक के ख़ुर्शीपार में फिजिकल डिस्टेंस के साथ राहत सामग्री का वितरण किया एवं जनता से अपील करते हुए कहा कि प्रदेश ही नहीं विश्व भी आज परेशानी के दौर से गुजर रहा है लेकिन छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार आप लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है और हर संभव मदद आप तक पहुंचाई जा रही है आप सब अपने घरों में लॉक डाउन नियमों का पालन करते हुए आराम से रहे फिजिकल डिस्टेंस का पूरा पालन करें परेशानी की स्थिति में प्रशासन को कांग्रेसजनों को सूचित करें ताकि आप सबकी परेशानी का समुचित समाधान किया जा सके इस महामारी से लडऩे के लिए हम सबको स्वयं के लिए जागरूक होना आवश्यक है छत्तीसगढ़ सरकार रोजगार मूलक काम को प्राथमिकता दे रही है जिन परिवारों के राशन कार्ड नहीं बने हैं वे ग्राम पंचायत से संपर्क कर आवेदन कर दें ताकि उन्हें जल्द राशन कार्ड से खाद्य सामग्री प्राप्त हो सके महामारी से बचने के लिए ग्राम वासियों को मास्क का वितरण किया गया और मास्क नहीं होने की दशा में रुमाल या गमछा का उपयोग करने का करने को प्रेरित किया गया क्योंकि रुमाल, गमछा हम सब के पास आसानी से उपलब्ध रहते हैं मैं स्वयं रुमाल का उपयोग कर रहा हूं क्योंकि इसे धोकर फिर से उपयोग किया जा सकता है जिलाध्यक्ष कोठारी के साथ पीसीसी महामंत्री थनेश्वर पाटिला, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष विभा साहू, जि. प. सदस्य कांति भंडारी नरेश शुक्ला ब्लॉक अध्यक्ष मिथलेश ठाकुर बली राम साहू, पिछड़ा वर्ग जिलाअध्यक्ष मोती राम साहू,लालचंद साहू, चंदू साहू, टिकेश साहू, दीपिका, रामस्वरूप साहू आदि उपस्थित थे।

Leave a comment