पोषण पुर्नवास केन्द्र पखांजूर से मीनाक्षी हुई पूर्ण रूप से स्वस्थ

राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना सुपोषण अभियान के लगातार बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में कांकेर जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र पखांजूर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में संचालित पोषण पुर्नवास केन्द्र कुपोषित बच्चों के लिए वरदान साबित हो रहा है। कुपोषित बच्चों को इस केन्द्र में नया जीवन मिल रहा है। ग्राम पंचायत आंकमेटा के आश्रित ग्राम चाकुरकल की कुपोषित बालिका मीनाक्षी कवाची को पोषण पुनर्वास केन्द्र पखांजूर में भर्ती होने के बाद बेहतर देखभाल और संतुलित पौष्टिक आहार से कुपोषण से मुक्त होकर अब हंसी-खुशी अपने घर लौट चुकी है।   

    पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती करते समय मीनाक्षी का वजन 10.38 किलोग्राम था। केन्द्र में समुचित देखरेख, ईलाज और बेहतर खान-पान से मीनाक्षी का वजन 15 दिनों में ही बढ़कर 11.95 किलोग्राम हो गया। पोषण पुर्नवास केन्द्र में इस बालिका को मितानिन के द्वारा भर्ती कराया गया। पोषण पुनर्वास केन्द्र में डॉ. बी.के. सिन्हा एवं फीडिंग डेमोस्ट्रेटर केशरी ठाकुर की देख-रेख में ईलाज किया गया। प्रतिदिन उसका वजन नियमित रूप से मापा गया, इन 15 दिनों में प्रत्येक दिन बालिका की माता को बच्ची के खान-पान और स्वच्छता के बार में समझाईश दी गई।

    पोषण पुर्नवास केन्द्र में भर्ती रहने की अवधि का मीनाक्षी की माता को प्रतिदिन 150 रुपए की दर से 2250 रुपए की प्रोत्साहन राशि भी दी गई। अपनी बच्ची के स्वस्थ्य होने पर खुशी का इजहार करते हुए मीनाक्षी कवाची की माता ने छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति धन्यवाद देते हुए अपना आभार व्यक्त किया और अन्य लोगों से अपने कुपोषित बालक-बालिकाओं को भी पोषण पुर्नवास केन्द्र में भर्ती कराने की अपील की।

kgnews

Recent Posts

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  सतना जिले के थाना कोलगवां क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

6 hours ago
डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

रायपुर   छत्तीसगढ़ में कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में किसानों का बढ़ता रुझान खेती…

7 hours ago
ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

रायपुर  ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए विकसित भारत जी राम जी…

7 hours ago
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं…

8 hours ago
महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

रायपुर महादेव एप ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई…

8 hours ago
कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

​रायपुर     छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता…

8 hours ago