छत्तीसगढ़

बेमेतरा : जिले में सघन मिशन इन्द्रधनुष 5.0 अभियान का प्रथम चरण 21 अगस्त से

कलेक्टर एल्मा ने की जनसामान्य से अपील, सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान 5.0 में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों एवं गर्भवती माताएं टीकाकरण का लाभ लेते हुए अभियान को सफल बनावेबेमेतरा 21 अगस्त 2023नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला बेमेतरा में  कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा के निर्देशन में 21 अगस्त 2023 से सघन मिशन इन्द्रधनुष 5.0 अभियान के प्रथम चरण की शुरुआत की जा रही है, जो कि 26 अगस्त 2023 तक टीकाकरण सत्र का आयोजन 6 दिवस तक जायेगा। मिशन इन्द्रधनुष 5.0 के तहत मुख्यतः मीजल्स रूबेला उन्मूलन एवं टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों को पूर्ण टीकाकरण किये जाने के लिए आगामी दिवसों से 03 माह तक चरण बद्ध तरीके से आयोजित किया जायेगा। सघन अभियान का प्रथम चरण  21 अगस्त से 26 अगस्त 2023 तक , द्वितीय चरण 20 सितंबर से 26 सितम्बर 2023 तक एवं तृतीय चरण 25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2023 तक आयोजित की जाएगी द्य जिसके तहत 0-2 वर्ष आयु वर्ग, 02-05 वर्ष आयु वर्ग एवं गर्भवती महिलाएं जिनके टीके निर्धारित समय पर या किसी कारणवश छूट गए ऐसे बच्चों व गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण मिशन इंद्रधनुष अभियान 5.0 के तहत आयोजित होने वाले सत्रों में किया जावेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि मिशन इन्द्रधनुष अभियान से संबंधित समस्त प्रकार की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। टीकाकरण के लिए ड्यू लाभार्थी 0-2 वर्ष आयु वर्ग, 02-05 वर्ष आयु वर्ग एवं गर्भवती महिलाएं का हेड काउंट सर्वे (घर-घर भ्रमण कर) जानकारी एकत्र करके 06 दिवस के प्रथम चरण में टीकाकरण सत्र लगाकर लाभार्थियों को टीकाकृत करने का कार्य योजना तैयार किया गया। जिले में ड्यू (टीकाकरण के लिए छुटे हुए) 0-2 वर्ष के बच्चों की संख्या 1182, 02-05 वर्ष के बच्चों की संख्या 786 एवं गर्भवती महिलाओं की संख्या 420 है, जिन्हे 435 टीकाकरण सत्र का आयोजन करके छुटे हुए टीके लगाये जायेगें। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए गांव एवं स्वास्थ्य संस्थाओं में निगरानी करने के लिए जिला स्तर से मॉनिटरिंग टीम की ड्यूटी लगाई गई है, जनसमुदाय में प्रचार प्रसार करने के लिए पोस्टर, बैनर, होर्डिंग का मुद्रण कर विकासखण्डों में उपलब्ध कराया गया है। जिला टीकाकरण अधिकारी द्वारा चर्चा के दौरान जानकारी दी गई की जिले में कलेक्टर की अध्यक्षता में अंतर्विभागीय समन्वय के लिए बैठक आयोजित किया गया, जिसमें संबंधित विभाग अध्यक्षों को आयोजित होने वाले अभियान में आवश्यक सहयोग के लिए निर्देशित किया गया है, इसके साथ ही जिला स्तर एवं विकासखंड स्तर पर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को अभियान से संबंधित गतिविधियों के लिए प्रशिक्षण प्रदाय किया गया है। सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान 5.0 को कोविड पोर्टल की तर्ज पर यूवीन (UWIN) पोर्टल के माध्यम से आयोजित किया जायेगा। जिसके तहत लाभार्थियों के टीकाकरण के संबंधित समस्त जानकारी व एन्ट्री की प्रविष्टि ऑनलाईन टीकाकरण सत्र में ही स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा किया जायेगा, जिसके पश्चात लाभार्थी को टीकाकरण उपरांत मोबाइल में एस.एम.एस. के माध्यम से टीकाकरण की पुष्टि हो जायेगी । कलेक्टर एल्मा ने समस्त जिले के जनसामान्य को अपील करते हुए कहा गया कि आगामी दिवसों में आयोजित होने वाले सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान 5.0 में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को लगाये जाने वाले टीके का कोई भी डोज़ छुट गया हो ऐसे लाभार्थी बच्चे व गर्भवती माताएं अपने नजदीकी मितानिन दीदी, ए.एन.एम. से तत्काल संपर्क करके अपना टीकाकरण अवश्य कराएं टीकाकरण में दी जाने वाली सभी सुविधाएं पूर्ण रूप से निःशुल्क है, इसका लाभ लेते हुए अभियान को सफल बनावे।

kgnews

Recent Posts

CG : दुलदुला और बंदरचुवा में आधुनिक बस स्टैंड निर्माण कार्य तेज, यात्रियों को जल्द मिलेगी बेहतर सुविधा …

CG : दुलदुला और बंदरचुवा में आधुनिक बस स्टैंड निर्माण कार्य तेज, यात्रियों को जल्द मिलेगी बेहतर सुविधा …

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में आधारभूत अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने…

13 minutes ago
पाथरी एनीकट निर्माण कार्य के लिए 3.32 करोड़ रूपए स्वीकृत

पाथरी एनीकट निर्माण कार्य के लिए 3.32 करोड़ रूपए स्वीकृत

पाथरी एनीकट निर्माण कार्य के लिए 3.32 करोड़ रूपए स्वीकृत रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन…

18 minutes ago
छत्तीसगढ़ के 3 जिलों के 8 निकायों में 31 एल्डरमैन नियुक्त, 11 महिलाओं को भी मिली जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ के 3 जिलों के 8 निकायों में 31 एल्डरमैन नियुक्त, 11 महिलाओं को भी मिली जिम्मेदारी

राजनांदगांव राज्य सरकार ने नगरीय निकायों में नामांकित पार्षदों (एल्डरमैन) की आधिकारिक सूची जारी कर…

25 minutes ago
CG : राज्यपाल डेका से संतों ने की मुलाकात …

CG : राज्यपाल डेका से संतों ने की मुलाकात …

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज लोक भवन में जैन मुनि राष्ट्र संत डॉ. मणिभद्र…

27 minutes ago
CG : ससुराल वालों को हत्या की नियत से पीट रहा था दामाद, डायल 112 की सतर्कता से बड़ी अनहोनी टली …

CG : ससुराल वालों को हत्या की नियत से पीट रहा था दामाद, डायल 112 की सतर्कता से बड़ी अनहोनी टली …

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ सरकार की संवेदनशील पहल डायल 112 पुलिस टीम का लाभ अब जिलेवासियों को…

36 minutes ago
छत्तीसगढ़ में 17 न्यायिक अधिकारियों के तबादले, अजय सिंह राजपूत बने NIA कोर्ट के स्पेशल जज

छत्तीसगढ़ में 17 न्यायिक अधिकारियों के तबादले, अजय सिंह राजपूत बने NIA कोर्ट के स्पेशल जज

रायपुर  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट प्रशासन ने राज्य की उच्च न्यायिक सेवा संवर्ग में एक बड़ा फेरबदल…

43 minutes ago