राजनांदगांव

भूपेश सरकार की नीतियों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था हुई मजबूत : आफताब आलम

० छत्तीसगढ़ देश का मॉडल राज्य बनने की ओर अग्रसर
राजनांदगांव। कांग्रेस नेता आफताब आलम ने कहा कि भूपेश सरकार की क्रांतिकारी योजनाओं से छत्तीसगढ़ देश का मॉडल राज्य बनने की ओर अग्रसर है। सरकार की गोधन न्याय योजना, नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी तथा किसान न्याय योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए अमृत साबित हुई है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से छत्तीसगढ़ की पलायन करने की पुरानी परंपरा पर भी विराम लगेगा। ग्रामीण विकास पर केंद्रित यह योजना ग्रामीण आत्मनिर्भर बनेंगे। वहीं ग्रामीण अर्थव्यस्था भी मजबूत होगी।
कांग्रेस नेता श्री आलम ने आगे कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना काल में सरकार की कृषि समेत अन्य योजनाओं से रोजगार की समस्या भी दूर हुई है। ग्रामीणों को सरकार ने गांव में ही मनरेगा के जरिये रोजगार मुहैया कराकर भरण-पोषण की समस्या से मुक्ति दिलाई है। रेडी-टू-ईट जैसे कार्यक्रम भी छत्तीसगढ़वासियों को अत्याधिक लाभप्रद साबित हुआ है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने सिर्फ गाय को प्रतिकात्मक रूप से राजनीतिक पशु की तरह इस्तेमाल किया है, जबकि भूपेश सरकार ने गाय को कामधेनु की महत्ता को प्रतिपादित कर जमीनी रूप से उसका क्रियान्वयन भी किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की तमाम योजनाएं छत्तीसगढ़ की सांस्कृति महत्ता से भी जुड़ी हुई है। राम-वन गमन योजना हमारी पुरातात्विक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर से युवा पीढ़ी को परिचय कराती है। हरेली-तीजा त्यौहार के माध्यम से सरकार ने राज्य की पारंपरिक मूल्यों का बखूबी महत्व दिया है।
श्री आलम ने कहा कि कांग्रेस एकमात्र पार्टी है, जो राष्ट्रवाद की प्रासंगिकता को सार्थक बनाए हुए हैं तथा देश के राष्ट्रीय व्यवसाय कृषि को अपनी आत्मा में बसाकर नीति-निर्धारण करती है। चूंकि कांग्रेस की बुनियाद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की विचारधारा है। जिनके अनुसार इस देश की आत्मा गांव में बसती है। उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार इसी विचारधारा और भावनाओं को आत्मसात करते हुए आत्मसात करते हुए कार्य कर लोगों तक पहुंच रही है।

kgnews

Recent Posts

बालाघाट के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 07 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

बालाघाट के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 07 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  बालाघाट जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

6 hours ago
NAAC की तर्ज पर मध्यप्रदेश में SAAC की शुरुआत, 341 संस्थानों को मिलेगा प्रशिक्षण

NAAC की तर्ज पर मध्यप्रदेश में SAAC की शुरुआत, 341 संस्थानों को मिलेगा प्रशिक्षण

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं उत्कृष्टता…

6 hours ago
विदेश यात्राओं, नए कॉन्ट्रैक्ट्स और वीआईपी कल्चर पर लगाई रोक

विदेश यात्राओं, नए कॉन्ट्रैक्ट्स और वीआईपी कल्चर पर लगाई रोक

भोपाल  देश में वित्तीय प्रबंधन और सरकारी खर्चों में पारदर्शिता को लेकर राज्य सरकारें अब…

6 hours ago
प्राकृतिक खेती और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन से बढ़ाएं आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्राकृतिक खेती और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन से बढ़ाएं आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है  कि किसान उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाकर,…

7 hours ago
रीवा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

रीवा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाणा के निर्देशन में प्रदेश में संचालित राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान “नशे…

7 hours ago
लगभग 10 वर्ष बाद जेल विभाग के 40 अधिकारियों को पदोन्नति

लगभग 10 वर्ष बाद जेल विभाग के 40 अधिकारियों को पदोन्नति

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के पदोन्नति संबंधी निर्णय के अनुपालन में जेल विभाग में लंबे समय…

7 hours ago