छत्तीसगढ़

मनेंद्रगढ़ : 6 हजार 786 हैण्डपंप से मनेंद्रगढ़ में मिल रहा लोगों को पेयजल

मनेंद्रगढ़, 05 जुलाई 2023

जिला कलेक्टर नरेन्द्र कुमार दुग्गा के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में ज़िले के सभी नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।
कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी सीबी सिंह ने बताया कि अनुसार जिले के 03 विकासखंड मनेंद्रगढ़, खड़गवां और भरतपुर में हैण्डपंप संचालित हैं। जिले के 364 ग्रामों में 6 हजार 786 विभागीय हैण्डपंप स्थापित है, जिसमें से 6 हजार 702 हैंडपंप चालू हालत में हैं एवं 84 हैंडपंप सुधार प्रक्रिया अन्तर्गत बंद हैं जिनका संधारण कार्य जारी है। संधारण कार्य हेतु 3 चलित वाहन और पर्याप्त मशीनरी उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त पूर्व से 32 नग नलजल योजनाओं के माध्यम से ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल प्रदाय किया जा रहा है, साथ ही 167 नग सौर उर्जा आधारित पंपो के माध्यम से भी ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने क्लोरीनेशन का कार्य आगामी 1 माह में जिले के संपूर्ण पेयजल स्त्रोतों में मैदानी अमलों द्वारा करवाया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2023-24 में 54 नवीन नलकूप खनन का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से 35 नलकूप खनन किया जाकर हैण्डपंप स्थापित कर ग्रामीणों को जल प्रदाय किया जा रहा है।

kgnews

Recent Posts

CG के स्कूल में छात्र ने एक दर्जन सहपाठियों को काटा, स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची जांच में

CG के स्कूल में छात्र ने एक दर्जन सहपाठियों को काटा, स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची जांच में

धमतरी. जिले के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सिलौटी में आज उस समय अफरा-तफरी का माहौल…

31 minutes ago
जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : राज्यमंत्री गौर

जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : राज्यमंत्री गौर

जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : राज्यमंत्री  गौर 81 लाख रुपये…

38 minutes ago
मंत्री सारंग ने टीटी नगर स्टेडियम में भारतीय महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ का किया सम्मान

मंत्री सारंग ने टीटी नगर स्टेडियम में भारतीय महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ का किया सम्मान

मंत्री सारंग ने टीटी नगर स्टेडियम में भारतीय महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ का किया सम्मान…

39 minutes ago
सड़क पर गंदगी फैलाने वाले सरकारी विभागों पर निगम सख्त, नोटिस जारी; जल्द होगी कार्रवाई

सड़क पर गंदगी फैलाने वाले सरकारी विभागों पर निगम सख्त, नोटिस जारी; जल्द होगी कार्रवाई

भोपाल  राजधानी में अब सड़कों पर गंदगी और निर्माण मलबा फैलाने वाले सरकारी विभागों को…

1 hour ago
बिलासपुर में केंद्रीय टीम ने वीबी-जीरामजी योजना और जल संरक्षण कार्यों का किया निरीक्षण

बिलासपुर में केंद्रीय टीम ने वीबी-जीरामजी योजना और जल संरक्षण कार्यों का किया निरीक्षण

बिलासपुर. भारत सरकार के संयुक्त सचिव (वित्त) पवनेश कुमार शर्मा और अवर सचिव राहुल कुमार…

2 hours ago