छत्तीसगढ़

महिला सशक्तिकरण पर जनसार्थक संस्था ने किया काकेतारा में नुक्कड नाटक

महापौर हेमा देशमुख के आतिथ्य के हुआ कार्यक्रम सम्पन्न

पीडिता बच्ची के परिवार से की मुलाकात, बच्ची को शिक्षा के लिए जरूरी सामान उपलब्ध करवायेगी संस्था

राजनादगांव। जनसार्थक सामाजिक संस्था के टीम द्वारा महिला सशक्तिकरण पर आधारित नुक्कड़ नाटक ग्राम काकेतरा में प्रस्तुत किया। इस अवसर पर महापौर श्रीमति हेमा देशमुख मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई।  महापौर हेमा देशमुख ने संबोधित करते हुए कहा कि जब बेटी जन्म ले, चाहे बेटा जन्म ले, प्रारंभ से ही संस्कार देना शुरू कर देना चाहिए व सही गलत का रास्ता दिखाना शुरू कर देना चाहिए। अब ये स्थिति हो गई है कि छोटे छोटे बच्चे भी बाहर नहीं घुम सकते। हर माँ पिता को बचपन से ही अपने बच्चों को अच्छे ओर बुरे का ज्ञान दे। बच्चों को पढाए लिखाए और अच्छा संस्कार दे। महापौर के संबोधित के बाद संस्था द्वारा नाटक के माध्यम से समाज को एक संदेश देने की कोशिश की। जिसमेंं बताया कि आज हमारा समाज महिलाओं को लेकर क्या सोचता है तथा उसमें किस तरह के विचार हैं।  आए दिन महिलाओं पर हो रहे अत्याचार व बलात्कार की घटनाएं हो रही है। क्या नारी को हमारा समाज उचित स्थान एवं सम्मान नहीं दे सकता? समाज को सोच बदलने की जरूरत है।  महापौर हेमा देशमुख एवं संस्था के सदस्यों  ने दुष्कर्म पीडित परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की साथ ही मामले को लेकर महापौर ने सी एस पी दूरभाष से चर्चा की पीडित परिवार को जल्द से जल्द न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। वही महापौर श्रीमति देशमुख एवं संस्था द्वारा पीडित परीवारों को सहयोग दिया गया एवं उनकी शिक्षा के लिए जरूरी  सामान संस्था द्वारा उपलब्ध कराया गया।  इस दौरान राजनांदगांव ग्राम सरपंच गणेश साहू, एन एस यू आई जिला अध्यक्ष विप्लव शर्मा, विवेक बहादुर सिंह विधानसभा अध्यक्ष,  ह्यूमन राईटर्स से हनीफ खान एवं अनवर खान, संस्था अध्यक्ष कुंदन राजपूत, शैफाली तिवारी, दित्या टुर्राहटे, शिल्पा तिवारी, कामीनी राजपूत, दीपीका दवे, गौरव कौरसिया, प्रकाश सोनी, इदरिश हुसैन एवं ग्रामवासीगण उपस्थित रहे। उक्त जानकारी लोकेश शर्मा ने दी। 

kgnews

Recent Posts

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  सतना जिले के थाना कोलगवां क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

7 hours ago
डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

रायपुर   छत्तीसगढ़ में कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में किसानों का बढ़ता रुझान खेती…

7 hours ago
ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

रायपुर  ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए विकसित भारत जी राम जी…

8 hours ago
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं…

8 hours ago
महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

रायपुर महादेव एप ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई…

9 hours ago
कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

​रायपुर     छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता…

9 hours ago