मानसा वाराणसी ने जीता फेमिना मिस इंडिया 2020 का खिताब

फेमिना मिस इंडिया 2020 का खिताब तेलंगाना की मानसा वाराणसी ने जीत लिया है। बुधवार को मुंबई के प्लश होटल में वीएलसीसी फेमिना मिस इंडिया 2020 का ग्रांड फिनाले आयोजित किया गया था। जिसके बाद फेमिना मिस इंडिया 2020 के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इवेंट्सफोटोज शेयर की गई। तस्वीर साझा करते हुए यह जानकारी दी गई कि मानसा ने मिस इंडिया 2020, मान्या सिंह ने वीएलसीसी फेमिना मिस ग्रैंड इंडिया और मनिका शोकंद ने वीएलसीसी फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2020 का खिताब जीता है। कोरोना महामारी की वजह से पहली बार इस प्रतियोगिता की पूरी प्रक्रिया को डिजिटल रूप से आयोजित की गई। यह मिस इंडिया 2020 का 57वां संस्करण था।

टॉप 5 में पहुंचने वाली ब्यूटी क्वीन

टॉप 5 में उत्तर प्रदेश की मान्या सिंह, तेलंगाना की मानसा वाराणसी, हरियाण की मनिका शोकंद के अलावा गुजरात की खुशी मिश्रा और कनार्टक की रति हुलजी ने भी जगह बनाई थी।

कौन है मानसा वाराणसी?

23 साल की मानसा वाराणसी हैदराबाद की रहने वाली हैं। एफआईएक्स सर्टिफिकेशन इंजीनियर मानसा इससे पहले मिस तेलंगाना का खिताब भी जीत चुकी हैं। उन्हें किताबें पढ़ना, संगीत सुनना, डांस योगा करना आदि अच्छा लगता है।

अपारशक्ति खुराना ने इस इवेंट को किया होस्ट

वीएलसीसी फेमिना मिस इंडिया 2020 के ग्रांड फिनाले में वाणी कपूर, चित्रांगदा सिंह, पुलकित सम्राट जैसे बॉलीवुड के सितारे मौजूद थे। वाणी कपूर ने इस ग्रांड फिनाले के लिए डार्क रेड कलर की शिमरी ड्रेस में डांस परफॉर्मेंस दी। वहीं पुलकित सम्राट और चित्रांगदा सिंह इस फिनाले इवेंट के पैनलिस्ट रहे। इसके अलावा अपारशक्ति खुराना ने इस इवेंट को होस्ट किया और नेहा धूपिया इसकी ऑफिशियल पेंजेन्ट रहीं। नेहा ने इस खास आयोजन के लिए ब्लू एंड व्हाइट कलर का स्टाइलिश आउटफिट कैरी किया था। बता दें नेहा ने इस साल मॉडल्स को ट्रेन करने का जिम्मा उठाया था।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का शुभारंभ

प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का शुभारंभ

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 17 जुलाई को टीकमगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे।…

6 hours ago
वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए विदिशा पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत बनी मजबूत सहारा

वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए विदिशा पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत बनी मजबूत सहारा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस की “देशभक्ति –जनसेवा” की भावना के अनुरूप वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के…

6 hours ago
नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

रायपुर  कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचाना जाने वाला सुकमा आज खेल, शिक्षा…

6 hours ago
“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के पहले दिन प्रदेशभर में व्यापक पैमाने पर हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के पहले दिन प्रदेशभर में व्यापक पैमाने पर हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

भोपाल मध्यप्रदेश को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ मध्यप्रदेश पुलिस एवं द्वारा प्रारंभ किए…

6 hours ago
प्रदेश के 19 जिलों में 39 नवीन सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

प्रदेश के 19 जिलों में 39 नवीन सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

भोपाल  प्रदेश के शासकीय स्कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को गुरु के प्रति सम्मान,…

6 hours ago
6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान

6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान

रायपुर  छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के कान, नाक एवं गला (ईएनटी) विभाग के विशेषज्ञ…

7 hours ago