रायपुर राजधानी रायपुर में शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई। मासूम ने रोते हुए स्वजन को जानकारी दी। इसके बाद स्वजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने नाबालिग आरोपित को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ पाक्सो के तहत मामला दर्ज किया है।दरअसल, यह मामला उरला थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार उरला थाना क्षेत्र में एक किरायेदार के नाबालिग बेटे ने मकान मालिक की बेटी से दरिंदगी की कोशिश की। कुछ समय बाद मासूम रोते हुए घर लौटी। बच्ची के रोने पर स्वजन ने पूछताछ की तो मासूम ने किराएदार के नाबालिग बेटे पर गंदा काम करने की बात बताई।इसके बाद स्वजनों ने इसकी सूचना उरता थाना की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में ले लिया है। वहीं नाबालिग के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
मुंगेली। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर प्रारंभिक परीक्षा-2024 का…
रायपुर. भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध छत्तीसगढ़ विद्युत सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ महासंघ द्वारा 14 सूत्रीय…
राजनांदगांव | डोंगरगांव में बाइक सवार से मारपीट कर 20 हजार रुपए लूटने की घटना…
बेमेतरा। जिले के चंदनु थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तुमा के पास उस समय सनसनी फैल…
राजनांदगांव , जिले में नियम विरुद्ध और अवैध तरीके से कीटनाशकों का व्यापार करने वाले…
मनेंद्रगढ़। मनेंद्रगढ़ वनमंडल में एक मादा भालू फिसलकर खुले कुएं में जा गिरी. घटना की…