छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : कीटनाशक की अवैध बिक्री, 2 कृषि केंद्र सील हुए…

राजनांदगांव , जिले में नियम विरुद्ध और अवैध तरीके से कीटनाशकों का व्यापार करने वाले दुकानदारों पर कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार को विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम सुकुल दैहान में संचालित विभिन्न कीटनाशी विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण और जांच अभियान चलाया।

इस दौरान कई गंभीर अनियमितता उजागर होने पर दो कृषि केंद्रों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है, जबकि दो अन्य केंद्रों से अवैध कीटनाशक जब्त किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान ग्राम सुकुल दैहान स्थित नित्या कृषि केंद्र व रत्ना कृषि केंद्र में कीटनाशी अधिनियम और उसके नियमों का उल्लंघन पाया गया। दोनों प्रतिष्ठानों के संचालक बिना वैध स्रोत प्रमाण-पत्र और आवश्यक सरकारी दस्तावेजों के भारी मात्रा में कीटनाशकों का भंडारण व विक्रय कर रहे थे। टीम ने दोनों कृषि केंद्रों को सील कर दिया है।

संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी टीम ने बजरंगी कृषि केंद्र और सिन्हा कृषि केंद्र से अवैध रूप से रखे गए कीटनाशकों को जब्त किया गया है। विभाग ने सभी संबंधित संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। उपसंचालक कृषि ने स्पष्ट किया है कि इस तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा।

kgnews

Recent Posts

CG : संघर्ष से सम्मान तक: बिहान और उन्नत मुर्गीपालन से बदली नारायणपुर की सुनीता की तकदीर …

CG : संघर्ष से सम्मान तक: बिहान और उन्नत मुर्गीपालन से बदली नारायणपुर की सुनीता की तकदीर …

रायपुर : छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के तहत संचालित 'बिहान' (BIHAN) योजना…

3 minutes ago
CG : अबूझमाड़ का नया सवेरा: डोंडरीबेड़ा से कटेर की सड़क ने मिटाया दशकों का सन्नाटा …

CG : अबूझमाड़ का नया सवेरा: डोंडरीबेड़ा से कटेर की सड़क ने मिटाया दशकों का सन्नाटा …

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बस्तर (Bastar) अंचल में हुए एक विशिष्ट सड़क  विकास से दशकों…

6 minutes ago
CG : चैतमा के नौनिहालों ने नुक्कड़ नाटक और मानव श्रृंखला से दिया जनसंख्या स्थिरीकरण का संदेश …

CG : चैतमा के नौनिहालों ने नुक्कड़ नाटक और मानव श्रृंखला से दिया जनसंख्या स्थिरीकरण का संदेश …

रायपुर : बढ़ती जनसंख्या के प्रति वैश्विक चिंताओं और उसके समाधानों को रेखांकित करने के…

11 minutes ago
CG : सुशासन का पहिया: सरस्वती सायकल योजना से संवर रहा छत्तीसगढ़ की बेटियों का भविष्य …

CG : सुशासन का पहिया: सरस्वती सायकल योजना से संवर रहा छत्तीसगढ़ की बेटियों का भविष्य …

रायपुर : सरस्वती साइकिल योजना का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करना और…

14 minutes ago
CG : एग्रीस्टैक अंतर्गत बकेट क्लेम प्रशिक्षण आयोजित, कार्यों में तेजी लाने के दिए गए निर्देश …

CG : एग्रीस्टैक अंतर्गत बकेट क्लेम प्रशिक्षण आयोजित, कार्यों में तेजी लाने के दिए गए निर्देश …

दंतेवाड़ा : कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार जिला कार्यालय के तृतीय तल स्थित डंकिनी…

26 minutes ago
CG : सीएम हेल्पलाइन बनी दिव्यांग प्रफुल्ल बेक के लिए उम्मीद की नई राह …

CG : सीएम हेल्पलाइन बनी दिव्यांग प्रफुल्ल बेक के लिए उम्मीद की नई राह …

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सीएम हेल्पलाइन प्रदेश के जरूरतमंद…

30 minutes ago