छत्तीसगढ़

CG : 12 जुलाई को सूबेदार-उप निरीक्षक संवर्ग, प्लाटून कमांडर प्रारंभिक परीक्षा …

मुंगेली। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर प्रारंभिक परीक्षा-2024 का आयोजन 12 जुलाई को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। जिले में परीक्षा के लिए पंडित ज्वाला प्रसाद मिश्र शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, शासकीय एसएनजी महाविद्यालय रायपुर रोड, पीएम श्री बी.आर. साव शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय तथा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मुंगेली को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा में जिले के 01 हजार 96 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिला प्रशासन ने परीक्षा के निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं तथा प्रत्येक अभ्यर्थी की प्रवेश से पूर्व मेटल डिटेक्टर से अनिवार्य जांच (फ्रिस्किंग) की जाएगी।

कलेक्टर कुन्दन कुमार ने परीक्षा की सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सुरक्षा, पेयजल, विद्युत, स्वच्छता, बैठने की समुचित व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने डिप्टी कलेक्टर मायानंद चंद्र को परीक्षा का नोडल अधिकारी तथा प्राचार्य जय मंगल सिंह ध्रुव को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश परीक्षा प्रारंभ होने के 15 मिनट पूर्व मुख्य प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। सभी अभ्यर्थियों को कम से कम दो घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है, ताकि पहचान सत्यापन, मेटल डिटेक्टर से जांच एवं अन्य औपचारिकताएं समय पर पूरी की जा सकें। अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन प्रवेश पत्र, मूल पहचान पत्र, पारदर्शी बिना लेबल वाली पानी की बोतल, नीले अथवा काले बॉल पेन तथा आवश्यकता होने पर पासपोर्ट साइज फोटो ही साथ ला सकेंगे। मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, किसी भी प्रकार की घड़ी, आभूषण एवं अन्य प्रतिबंधित सामग्री परीक्षा केंद्र में पूरी तरह निषिद्ध रहेगी। अभ्यर्थियों को निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करना भी अनिवार्य होगा। जिला प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करें तथा समय से परीक्षा केंद्र पहुंचकर परीक्षा को सफल एवं व्यवस्थित बनाने में सहयोग दें।

kgnews

Recent Posts

CG : संघर्ष से सम्मान तक: बिहान और उन्नत मुर्गीपालन से बदली नारायणपुर की सुनीता की तकदीर …

CG : संघर्ष से सम्मान तक: बिहान और उन्नत मुर्गीपालन से बदली नारायणपुर की सुनीता की तकदीर …

रायपुर : छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के तहत संचालित 'बिहान' (BIHAN) योजना…

5 minutes ago
CG : अबूझमाड़ का नया सवेरा: डोंडरीबेड़ा से कटेर की सड़क ने मिटाया दशकों का सन्नाटा …

CG : अबूझमाड़ का नया सवेरा: डोंडरीबेड़ा से कटेर की सड़क ने मिटाया दशकों का सन्नाटा …

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बस्तर (Bastar) अंचल में हुए एक विशिष्ट सड़क  विकास से दशकों…

8 minutes ago
CG : चैतमा के नौनिहालों ने नुक्कड़ नाटक और मानव श्रृंखला से दिया जनसंख्या स्थिरीकरण का संदेश …

CG : चैतमा के नौनिहालों ने नुक्कड़ नाटक और मानव श्रृंखला से दिया जनसंख्या स्थिरीकरण का संदेश …

रायपुर : बढ़ती जनसंख्या के प्रति वैश्विक चिंताओं और उसके समाधानों को रेखांकित करने के…

13 minutes ago
CG : सुशासन का पहिया: सरस्वती सायकल योजना से संवर रहा छत्तीसगढ़ की बेटियों का भविष्य …

CG : सुशासन का पहिया: सरस्वती सायकल योजना से संवर रहा छत्तीसगढ़ की बेटियों का भविष्य …

रायपुर : सरस्वती साइकिल योजना का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करना और…

16 minutes ago
CG : एग्रीस्टैक अंतर्गत बकेट क्लेम प्रशिक्षण आयोजित, कार्यों में तेजी लाने के दिए गए निर्देश …

CG : एग्रीस्टैक अंतर्गत बकेट क्लेम प्रशिक्षण आयोजित, कार्यों में तेजी लाने के दिए गए निर्देश …

दंतेवाड़ा : कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार जिला कार्यालय के तृतीय तल स्थित डंकिनी…

28 minutes ago
CG : सीएम हेल्पलाइन बनी दिव्यांग प्रफुल्ल बेक के लिए उम्मीद की नई राह …

CG : सीएम हेल्पलाइन बनी दिव्यांग प्रफुल्ल बेक के लिए उम्मीद की नई राह …

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सीएम हेल्पलाइन प्रदेश के जरूरतमंद…

32 minutes ago